यूपी नीट में पहले राउंड के MBBS व BDS दाखिले बहाल, काउंसिलिंग रद्द करने का फैसला बदला

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP NEET UG Counselling 2026 : यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग फर्स्ट राउंड में जो अभ्यर्थी दाखिला ले चुके थे, उनका एडमिशन बरकरार रहेगा। इससे पहले सात सितंबर को हुई काउंसिलिंग इसके पहले रद्द कर दी गई थी।

UP NEET UG Counselling 2026
एमबीबीएस दाखिला

UP NEET UG Counselling 2026 : यूपी नीट यूजी 2026 की पहले चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा ले चुके अभ्यर्थियों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। जो अभ्यर्थी पहले चरण की काउंसिलिंग में दाखिला ले चुके थे, उनका एडमिशन बरकरार रहेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सात सितंबर को हुई काउंसिलिंग इसके पहले रद्द कर दी थी। यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम भी रविवार को जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य के राजकीय व निजी क्षेत्र के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस/बीडीएस की राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी। आधिकारिक यूपी नीट पोर्टल पर भी दूसरे चरण की काउंसिलिंग से संबंधित अधिसूचना उपलब्ध है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर (सोमवार), 2026 को जारी होगी। अभ्यर्थी 21 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, वे 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यूपी नीट सेकेंड राउंड ऑनलाइन काउंसिलिंग की संशोधित समय-सारिणी

- द्वितीय चक्र की मेरिट सूची का प्रकाशन: 21 सितंबर 2026।

- ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग: 21 सितंबर 2026 (अपराह्न 02:00 बजे से) से 24 सितंबर 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे तक)।

- सीट आवंटन परिणाम (Seat Allotment Result): 25 सितंबर 2026।

- आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश लेने की तिथि: 26 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

सीट आवंटन का आधार: द्वितीय चक्र में सीटों का आवंटन द्वितीय चक्र की मेरिट सूची के आधार पर ही होगा।

नियम व शर्तें: काउंसिलिंग के लिए अन्य शेष नियम एवं शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स https://upneet.gov.in तथा www.dgme.up.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें।

हेल्पलाइन नंबर: सहायता के लिए निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं: 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700।

(संपर्क का समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक)।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी नीट में पहले राउंड के दाखिले बहाल, काउंसिलिंग रद्द करने का फैसला बदला