UP NEET Topper: यूपी के लाल का नीट में कमाल, वाराणसी के आर्यन दुबे को AIR 7, पहली नीट में आ रहे थे 715 अंक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP NEET UG 2026 Topper : वाराणसी के आर्यन दुबे ने 720 में से 710 अंक हासिल कर पूरे यूपी में टॉप किया है। 99.99965 पर्सेंटाइल के साथ आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 7 रही।

aryan dubey

UP NEET UG 2026 Topper : वाराणसी के आर्यन दुबे ने 720 में से 710 अंक हासिल कर पूरे यूपी में टॉप किया है। 99.99965 पर्सेंटाइल के साथ आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 7 रही। अनुशासन और एकाग्रता के साथ पढ़ाई उनकी सफलता के दो मूल मंत्र रहे। वह पिछले दो साल से नीट यूजी की तैयारी कर रहे थे। आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग करने वाले आर्यन दुबे ने बताया कि उन्हें मेडिकल क्षेत्र में जाने की प्रेरणा बचपन से ही अपने परिवार से मिली। उनके दादाजी एक सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) हैं। परिवार में अपने दादाजी और अन्य डॉक्टरों को मरीजों का इलाज करते हुए देखकर और मरीजों को मिलने वाली खुशी व राहत को महसूस करके आर्यन को एक आंतरिक संतुष्टि मिलती थी। उन्हें यह एहसास हुआ कि डॉक्टर बनकर वे समाज में एक सार्थक और महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

हर दिन आठ से दस घंटे पढ़ाई की। कक्षा-नौ से ही लक्ष्य तय किया था। पिता बायोकेमिस्ट्री के विशेषज्ञ हैं और मां मोनू दुबे मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में पीएचडी, मगर दोनों ने कभी लक्ष्य तय करने में कोई रोक-टोक नहीं की। आर्यन ने दावा किया कि अगर पहली परीक्षा के नतीजे भी आते तो वह टॉपर लिस्ट में कहीं न कहीं जरूर होते। उन्होंने 715 अंक के सवाल सही किए थे।

म्यूजिक में जबरदस्त रुचि

आर्यन ने लगातार पढ़ाई के दबाव के बीच भी उन्होंने अपने शौक को जीवित रखा। उन्होंने कहा, ' मेरे पास 11 घंटे की एक म्यूजिक प्लेलिस्ट थी, जो नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे किसी भी छात्र के लिए एक हैरान करने वाली बात हो सकती है।'

परिवार का मिला पूरा सपोर्ट

जब आर्यन 10वीं कक्षा में आए, तब उनकी मां ने अपना पूरा समय उन्हें समर्पित करने का निर्णय लिया। उनकी मां ने कहा कि कोचिंग से पढ़ाई तो हो जाती है, लेकिन बच्चे को घर पर 24 घंटे एक गार्जियन और मोटिवेशन की जरूरत होती है। इसलिए वे उनके हर डाउट और मानसिक सहारे के लिए हमेशा मौजूद रहीं।

पिता मेडिकल क्षेत्र से जु़ड़े प्रोफेशन में

आर्यन के माता-पिता शिक्षित और इसी से संबंधित क्षेत्र से हैं, जिससे उन्हें आर्यन की प्रोग्रेस समझने में आसानी होती थी। उनके पिता ऑफिस से आने के बाद उनकी पढ़ाई का जायजा लेते थे। अक्सर जब आर्यन शाम को थक जाते थे, तो वे अपने पिता के साथ बैठकर पढ़ना पसंद करते थे और उनका इंतजार करते थे। उनके माता-पिता का सोचना था कि अगर वह टॉप 5000 में भी आ जाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा, लेकिन उनके दादाजी को पूरा विश्वास था कि आर्यन टॉप 100 में जगह जरूर बनाएंगे।

उनकी मां ने कहा कि अब उन्हें खुद को आर्यन दुबे की मम्मा कहलाने में अपनी व्यक्तिगत सफलताओं से भी अधिक खुशी और गर्व महसूस होता है।

गाइडेंस के साथ सेल्फ स्टडी भी जरूरी

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए आर्यन ने कहा कि शिक्षकों के गाइडेंस के साथ ही सेल्फ स्टडी भी जरूरी है। आर्यन ने कहा कि पिता की सलाह पर फिजिक्स और केमिस्ट्री को मजबूत करने के लिए उन्होंने जेईई के पुराने पेपर भी हल किए। पढ़ाई के दौरान शिक्षित माता-पिता से भी काफी मदद मिली। बताया कि उनकी छोटी बहन कक्षा-11 में पढ़ रही है और वह भी नीट की तैयारी में लगी हुई है।

एम्स से न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई है सपना: आर्यन ने कहा कि नीट में सफल होने के बाद अब उन्हें एम्स नई दिल्ली में प्रवेश लेना है। न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई कर देश के लिए कुछ अलग करने की तमन्ना है।

माता-पिता गौरवान्वित

आर्यन की सफलता ने माता-पिता के साथ पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पिता प्रो. विकाश दुबे बेटे की सफलता से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने बनारस का नाम रोशन किया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए कॅरियर का मोह छोड़ने वाली मां मोनू दुबे ने कहा कि पहली परीक्षा रद्द होने के बाद बेटे में निराशा के भाव थे मगर मेहनत के बल पर उसने सभी को पार कर लिया।

नीट परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और BSC नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला लेने का रास्ता साफ हो गया है। नीट यूजी में इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने AIR-1 और AIR-2 रैंक हासिल की है। दोनों को 720 में से 715 अंक हासिल हुए हैं। इस बार देश में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।