Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Medical College Recruitment 2026: Yogi Govt Announces 1,200 Vacancies in Medical Education Sector
UP Medical College Recruitment 2026: यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

UP Medical College Recruitment 2026: यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

संक्षेप:

UP Job Alert 2026: यूपी के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी श्रेणी के लगभग 1200 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आयोग द्वारा जल्द ही इन पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Jan 05, 2026 07:30 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Job Alert 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए साल में प्रदेश के युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के लिए नौकरियों का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। राज्य के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी श्रेणी के लगभग 1200 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पदों का विवरण:

सहायक आचार्य से लेकर प्रवक्ता तक चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल रिक्तियों में प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

सहायक आचार्य : 1112 पद

आचार्य : 44 पद

फार्मेसी प्रवक्ता : 11 पद

यूपी लोक सेवा आयोग को भेजा गया अधियाचन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेज दिया गया है। आयोग द्वारा जल्द ही इन पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शोध और प्रशिक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा शिक्षा केवल डिग्री बांटने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे शोध, गुणवत्ता और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना अनिवार्य है। नए आचार्यों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति से मेडिकल छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और अस्पतालों में मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

1230 नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षकों की भर्ती के साथ-साथ, स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग सेवाओं को भी विस्तार दिया जा रहा है। यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1,230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरुष) के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में इन नवनियुक्त अधिकारियों को स्वयं नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इससे सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी और स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और भी मजबूत होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।