
यूपी 8000 लेखपाल भर्ती के आवेदन की आज अंतिम तिथि, सिलेबस से मैथ्स हटा, UPSSSC PET का कितना स्कोर सेफ
UP Lekhpal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल के 7996 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 28 जनवरी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। फौरन upsssc.gov.in पर जाकर एप्लाई करें।
UP Lekhpal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल के 7996 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन upsssc.gov.in पर जाकर एप्लाई करें। लेखपाल के कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 3205, अनुसूचित जाति 1679, अनुसूचित जनजाति 160, अन्य पिछड़ा वर्ग 2158, ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद हैं। केवल वही उम्मीदवार लेखपाल भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे जिन्होंने UPSSSC PET की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है। पीईटी के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
सिलेबस में बड़ा बदलाव
इस बार यूपी लेखपाल भर्ती का सिलेबस पूरी तरह बदल दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को नए पैटर्न पर तैयारी और मेहनत करनी होगी। नई तरह से पढ़ाई शुरू करनी होगी। अब ग्राम्य समाज से 5 मार्क्स ( 5 प्रश्न) का ही पेपर आएगा। जबकि पहले 2022 की भर्ती में ग्राम्य समाज एवं विकास के विषय से 25-25 सवाल पूछे गए थे। वहीं इस बार एक बड़े बदलाव के तहत मैथ्स हटा दिया गया है। हालांकि डीआई शामिल रहेगा। डीआई से 10 अंक के 10 प्रश्न आएंगे। अब कंप्यूटर आईटी , यूपी जीके को सिलेबस में जगह दी गई है जो पहले नहीं थे। हिंदी का रोल घटा दिया गया है। पहले सामान्य हिंदी से 25 अंक का आता था, अब इससे 10 अंक का आएगा।
क्या है लेखपाल लिखित परीक्षा का सिलेबस
इसमें भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, ग्राम्य समाज एवं विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल पूछे जाएंगे। पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन, डाटा इंटरप्रिटेशन व सामान्य हिंदी 10-10 अंक, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान 15 अंक और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
पीईटी का कितना स्कोर रहेगा सेफ ( UP PET )
लाखों युवाओं को अब यह सवाल परेशान कर रहा है कि पीईटी का कितना स्कोर (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) उनके लिए लेखपाल भर्ती में सेफ रहेगा। कितने पीईटी स्कोर पर उन्हें लेखपाल मुख्य परीक्षा में बैठने की इजाजत मिल जाएगी। वर्ष 2022 में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकली थी जिसके लिए करीब 14 लाख आवेदन आए थे। इस बार भी लाखों आवेदन आने की उम्मीद है। सवाल सिर्फ यह है कि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने की कटऑफ क्या रह सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछली लेखपाल भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 62.96 रही थी। इस बार भी यह 62 के आसपास रह सकती है क्योंकि पदों की संख्या करीब करीब पहले जितनी है। एससी के लिए 60, एसटी की 45, ओबीसी के लिए 62 और ईडब्ल्यूएस की 62 रह सकती है।
वर्ष 2022 की भर्ती में मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपी लेखपाल की कटऑफ क्या रही थी
किस वर्ग का कितना कटऑफ
लंबवत आरक्षण
अनारक्षित 62.96
अनुसूचित जाति 61.80
अनुसूचित जनजाति 44.71
अन्य पिछड़ा वर्ग 62.96
ईडब्ल्यूएस 62.96
क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 49.84
विकलांगजन 51.12
महिला 64.74
भूतपूर्व सैनिक 00.74
क्या है योग्यता
शैक्षणिक योग्यता - 12वीं पास (इंटरमीडिएट)
भर्ती में इन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा वेटेज - प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल तक सेवा की हो या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट हो।
आवेदन शुल्क कितना है
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क यूपीआई या एसबीआई के ई-चालान से ही स्वीकार होगा।
चयन कैसे होगा, एग्जाम पैटर्न
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
कुल अंक: 100
कुल प्रश्न: 100
समय: 2 घंटे
प्रश्न प्रकार: मल्टीपल चॉइस
निगेटिव मार्किंग भी होगी।
- मेरिट तैयार करने के लिए UPSSSC नार्मलाइज्ड फॉर्मूला लागू करेगा।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




