Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Junior Aided Teacher Vacancy notification released, Applications to Begin on November 15
UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 नवंबर से करें आवेदन

UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 नवंबर से करें आवेदन

संक्षेप:

UP Junior Aided Teacher Vacancy:  बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

Oct 29, 2025 07:48 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Junior Aided Teacher Vacancy: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के नोटिस का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाना होगा। आयोग के इस निर्णय के बाद 43 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों का इंतजार अब पूरा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त (जूनियर हाईस्कूल) (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्ते) नियमावली-1978, (सातवां संशोधन) नियमावली-2019 में दी गई व्यवस्था एवं वर्तमान आरक्षण नियमों का पालन करते हुए तथा सभी विधिक पहलुओं का परीक्षण कर नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस भर्ती के लिए 17 अक्तूबर 2021 को लिखित परीक्षा कराई गई थी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर 15 नवंबर 2021 को परिणाम घोषित होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने कम अंक मिलने की शिकायत करते हुए याचिकाएं कर दी थीं। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने 12 अप्रैल 2022 को एक समिति का गठन करते हुए आपत्तियों की जांच कराई। 571 शिकायतों के मिलान में 132 शिकायतें सही पाई गई थीं। पुनर्मूल्यांकन करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने छह सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया था। इसमें सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित 271071 अभ्यर्थियों में से 42066 जबकि प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए 14,931 अभ्यर्थियों में से 1544 को सफल घोषित किया गया था।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।