UP ITI Admission 2026: यूपी आईटीआई दाखिले के आवेदन आज से शुरू, 10 नए कोर्स, मेरिट से होगा चयन
यूपी आईटीआई में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है. अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UP ITI Admission Notification 2026-27: सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘हर हाथ को हुनर, हर हुनर को रोजगार’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 4 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट scvtup.in पर आवेदन कर सकेंगे। इस बार उन्हें प्रदेश के 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 नए दीर्घकालीन कोर्सों में प्रवेश का मौका मिलेगा। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार ने तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की मांग के अनुरूप पूरी तरह आधुनिक किया है।
इस बार अभ्यर्थियों को राजकीय एवं निजी आईटीआई के सभी पारंपरिक व्यवसायों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 नए दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूपी की आईटीआई अब केवल प्रशिक्षण केंद्र नहीं रहीं, बल्कि ये रोजगार की गारंटी बन चुकी हैं।
आवेदन शुल्क
प्रवेश शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 250 रुपये और समस्त महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है।
यहां मिलेगी जानकारी
सहायता के लिए हेल्प डेस्क 0522-4150500, 7897992063 और दूरभाष 0522-2336115 पर संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सएप नंबर 9628372929 और ई-मेल help@admissionscvtup.in पर भी सहायता मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट http://www.scvtup.in पर दिए गए प्रवेश के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन से पूर्व OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन करते हुए फार्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा
- प्रवेश शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग 300 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति 250 रुपये और समस्त महिला अभ्यर्थी 100 रुपये है।
मेरिट से होगा चयन
छात्रों को अपना फॉर्म भरने के बाद त्रुटि सुधार के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षिक योग्यता और मेरिट पर आधारित होगी, जिसके लिए आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज और ट्रेड चुनने होंगे।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग की ओर से प्रवेश कार्यक्रम, मेरिट सूची और काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


