UP ITI 2025 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, scvtup.in पर ऐसे करें चेक; यहां देखें डायरेक्ट लिंक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश ITI 2025 परीक्षा का रिजल्ट और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

up iti 2025 second merit list result declared check now

उत्तर प्रदेश में ITI दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT), उत्तर प्रदेश ने ITI 2025 परीक्षा का रिजल्ट और दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे scvtup.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस रिजल्ट के जरिए उन छात्रों को चुना गया है जिन्हें ITI संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा। परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें जल्द ही अगले चरण की जानकारी वेबसाइट और उनके ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

यहां देखें डायरेक्ट लिंक

कैसे डाउनलोड करें UP ITI 2025 रिजल्ट?

1. सबसे पहले SCVT, UP की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in/en खोलें।

2. वेबसाइट के “Download Result” सेक्शन पर जाएं।

3. मांगी गई जानकारी जैसे - आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।

4. सभी जानकारी भरने के बाद लॉगिन करें।

5. आपकी स्क्रीन पर रिज़ल्ट और मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभालकर रखें।

क्या करें आगे?

रिजल्ट में चयनित छात्रों को आगे की प्रक्रिया जैसे कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SCVT, UP की वेबसाइट और अपनी ईमेल आईडी चेक करते रहें ताकि कोई भी जरूरी सूचना छूट न जाए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक