फ्री में करें IAS-PCS की तैयारी! समाज कल्याण विभाग कराएगा फ्री कोचिंग, 18 मई से करें आवेदन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP IAS/PCS Free Coaching 2026: उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 8 आवासीय फ्री आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

फ्री में करें IAS-PCS की तैयारी! समाज कल्याण विभाग कराएगा फ्री कोचिंग, 18 मई से करें आवेदन

UP IAS/PCS Free Coaching 2026, Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश के उन मेधावी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है, जो प्रशासनिक सेवा IAS, IPS बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके सपनों के आड़े आ रही है। समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 8 आवासीय फ्री आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विभाग के इस प्रयास से अब गांव-कस्बों के प्रतिभावान छात्र भी वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सफलता की नई कहानी लिख सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें: डायरी में नोट कर लें ये शेड्यूल

समाज कल्याण विभाग के निदेशक श्री संजीव सिंह ने प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड: 25 जून 2026 से

प्रवेश परीक्षा की तिथि: 05 जुलाई 2026

परीक्षा परिणाम की घोषणा: 28 जुलाई 2026 (संभावित)

नए सत्र की शुरुआत: 01 अगस्त 2026

अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता शर्तें)

इस फ्री कोचिंग योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित होना चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय 6 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

क्या मिलेंगी सुविधाएं?

इन प्रशिक्षण केंद्रों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां छात्रों को पढ़ाई के लिए बिल्कुल अनुकूल माहौल दिया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी:

आवासीय सुविधा और भोजन: रहने और खाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हाई-टेक क्लासेज: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाओं की व्यवस्था।

लाइब्रेरी और टेस्ट सीरीज: पढ़ाई के लिए समृद्ध लाइब्रेरी और समय-समय पर टेस्ट का आयोजन।

विशेष सत्र: मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए खास तौर पर तैयारी कराई जाती है।

वरिष्ठ अधिकारियों का मिलेगा सीधा मार्गदर्शन

यहां छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं मिलता, बल्कि उन्हें विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ सेवारत वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का सीधा मार्गदर्शन प्राप्त होता है। अधिकारियों के अनुभव छात्रों को परीक्षा की बारीकियां समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। विभाग की इस कोचिंग की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में घोषित UPPCS-2024 परीक्षा में यहां के 44 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।