
UP Home Guard Vacancy : 45000 यूपी होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, UPPRPB कराएगा बहाली, पंजीकरण 1 जुलाई से, जानें योग्यता
UP Home Guard Vacancy: यूपी में 45000 से ज्यादा होमगार्ड की भर्ती कराने का जिम्मा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सौंपा गया है। 10वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण एक जुलाई से होंगे।
UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी में 45000 से ज्यादा पदों पर होमगार्ड की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसका शासनादेश जारी करने के साथ गाइडलाइन को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्तियों के लिए एनरोलमेंट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड यह भर्तियां कांस्टेबल भर्ती की तर्ज पर कराएगा। इस भर्ती में आवेदकों की उम्र 18 से 30 वर्ष होगी। आवेदक हाईस्कूल यानी 10वीं पास होना चाहिए। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी जा सकती है। लेकिन अब इसे 10वीं पास ही फाइनल किया गया है। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी होगी।

पंजीकरण वर्ष एक जुलाई से
बोर्ड हर जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण करेगा। शासन ने मार्गदर्शिका जारी कर दी है। होमगार्ड स्वयंसेवकों का पंजीकरण मूल निवास के जिलों में उत्पन्न रिक्तियों के अनुसार होमगार्ड विभाग के अधियाचन अनुसार होगा। पंजीकरण वर्ष एक जुलाई से शुरू होगा। हर जिले में रिक्तियों का ब्योरा वहां के होमगार्ड जिला कमांडेंट देंगे।
आवेदन के साथ सब्मिट होंगे मार्कशीट व सर्टिफिकेट
अंक तालिका अथवा प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पुरुष व महिला के लिए रिक्तियों की अलग-अलग संख्या भी साफ की जाएगी। आरक्षण गणना रिक्तियों के अनुरूप होगी। पंजीकरण के लिए डीजी होमगार्ड जिलों में रिक्त पदों की सूचना आरक्षण की गणना कर निर्धारित प्रारूप में पुलिस भर्ती बोर्ड भेजेंगे।
जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसी जिले के लिए आवेदन
आवेदक जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसी जिले के लिए आवेदन करेगा। उपक्रम सेवाओं में नियमित कार्यरत पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। किसी निगम या निकाय से हटाए गए कर्मचारी भी नहीं आ सकेंगे। कोर्ट में आपराधिक मामला विचाराधीन होगा, तो वह भी पंजीकरण योग्य नहीं होगा। एक से अधिक पत्नी/पति वाले भी पात्र नहीं होंगे।
फिजिकल टेस्ट
पुरुषों को दो किमी. की दौड़ की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी. और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी. दौड़ना होगा।
कद काठी कितनी होगी
- 168 सेमी पुरुषों की हाइट हो। 152 सेमी महिलाओं की हाइट हो। पुरुषों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 और फुलाकर 84 हो। महिलाओं का वजन कम से कम 40 किग्रा हो।
- एनसीसी करने पर एक्स्ट्रा अंक मिलेंगे।
अंक समान होने पर क्या होगा
- (i) दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। (ii) यदि उपर्युक्त विचारण के बाद भी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अभ्यर्थियों की अधिमानता का अवधारण हाईस्कूल प्रमाण पत्र में उल्लिखित उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार किया जायेगा।
- होमगार्ड्स की कोई वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं की जायेगी।
प्रेफरेंस किन्हें मिलेगा, एक्स्ट्रा अंक किन्हें मिलेंगे
क्रमांक विवरण अतिरिक्त अंक
1- एनसीसी प्रमाण पत्र धारक
सी प्रमाण पत्र धारक 03 अंक
बी प्रमाण पत्र धारक 02 अंक
ए प्रमाण पत्र धारक 01 अंक
2- भारत स्काउट एण्ड गाइड प्रमाण पत्र धारक 01 अंक
7(2) यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित “आपदा मित्र प्रशिक्षण” प्रमाण-
पत्र धारकों को उपरोक्त बिन्दु संख्या-07(1) में अंकित अधिमानी अहर्ताओं में दिये गये
अंकों के साथ-साथ 03 अंक पृथक से प्रदान किये जायेंगे।
7(3) अभ्यर्थी द्वारा चार पहिया वाहनों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होने की स्थिति
में अधिमानी अहर्ता में दिये गये अंकों के साथ-साथ 01 अंक पृथक से प्रदान किया
जायेगा।





