Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Home Guard Online form : How many application applied UP Home Guard bharti 45000 vacancy UPP UPPRPB
UP Home Guard : 45000 यूपी होमगार्ड भर्ती में अब तक कितने लाख आवेदन, तगड़े कॉम्पिटीशन के संकेत

UP Home Guard : 45000 यूपी होमगार्ड भर्ती में अब तक कितने लाख आवेदन, तगड़े कॉम्पिटीशन के संकेत

संक्षेप:

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों के 45000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 7 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। 20 लाख से अधिक आवेदन मिलने की उम्मीद है।

Dec 10, 2025 09:28 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों के 45000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 7 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों को अंतिम दिन तक 20 लाख से अधिक आवेदन मिलने की उम्मीद है। भर्ती बोर्ड ने कहा है कि जो 1 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन कर चुके हैं। इन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के बिंदु संख्या 15 के अतिरिक्त विवरण के उपबिन्दु-2 एवं 5 में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ये अभ्यर्थी संशोधन कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पढ़ें यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी 20 अहम बातें

1. महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

2. 600 रुपये डयूटी भत्ता मिलेगा

होमगार्ड स्वयंसेवक को डयूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इस समय ड्यूटी के लिए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता भी मिलता है।

3. आयु सीमा- 18 वर्ष से 30 वर्ष । अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 1995 से पूर्व और 01 जुलाई 2007 के बाद का न हो। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

4. योग्यता - 10वीं पास।

5. कद काठी कितनी होगी

- 168 सेमी पुरुषों की हाइट हो। 152 सेमी महिलाओं की हाइट हो। पुरुषों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 और फुलाकर 84 हो। महिलाओं का वजन कम से कम 40 किग्रा हो।

- एसटी अभ्यर्थियों को हाइट में 8 सेमी और सीने में दो सेमी की छूट मिलेगी।

6. फिजिकल टेस्ट

पुरुषों को दो किमी. की दौड़ की जगह 28 मिनट में 4.8 किमी. और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी. दौड़ना होगा।

7. जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसी जिले के लिए आवेदन

आवेदक जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसी जिले के लिए आवेदन करेगा। उपक्रम सेवाओं में नियमित कार्यरत पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। किसी निगम या निकाय से हटाए गए कर्मचारी भी नहीं आ सकेंगे। कोर्ट में आपराधिक मामला विचाराधीन होगा, तो वह भी पंजीकरण योग्य नहीं होगा। एक से अधिक पत्नी/पति वाले भी पात्र नहीं होंगे।

8. शैक्षिक एवं आरक्षण के प्रमाण पत्र डिजी लॉकर से अपलोड करने होंगे

9. ये लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में शारीरिक व मानसिक बीमार और दिव्यांग व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।

अभ्यर्थी को उस जिले का मूल निवासी होना चाहिए जहां के लिए उसने आवेदन किया है।

सार्वजनिक, शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।

किसी न्यायालय में अपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने और एक से अधिक पति या पत्नी जीवित होने की दशा में भी आवेदन नहीं किया जा सकेगा।

10. सबसे ज्यादा रिक्त पद वाले 10 जिले

कानपुर नगर 1947

लखनऊ 1371

आगरा 1232

प्रयागराज 1219

हरदोई 1072

वाराणसी 1004

सीतापुर 927

जौनपुर 900

आजमगढ़ 867

अलीगढ़ 853

11. जिलेवार वैकेंसी (विस्तृत डिटेल्स)

क्र० सं० जनपद (District) अनारक्षित (Unreserved) अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) रिक्तियों की संख्या (Total Posts)

1 आगरा (Agra) 495 258 24 332 123 1232

2 फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) 196 101 9 130 48 484

3 मैनपुरी (Mainpuri) 155 80 7 103 38 383

4 मथुरा (Mathura) 198 102 9 132 48 489

5 अलीगढ़ (Aligarh) 342 179 17 230 85 853

6 एटा (Etah) 134 69 6 88 32 329

7 हाथरस (Hathras) 201 103 9 133 49 495

8 कासगंज (Kasganj) 123 62 5 80 29 299

9 बरेली (Bareilly) 306 159 15 205 76 761

10 बदायूँ (Badaun) 254 132 12 169 62 629

11 पीलीभीत (Pilibhit) 182 94 9 121 45 451

12 शाहजहाँपुर (Shahjahanpur) 289 151 14 194 72 720

13 मेरठ (Meerut) 278 144 13 185 68 688

14 गाज़ियाबाद (Ghaziabad) 42 21 2 27 10 102

15 बुलन्दशहर (Bulandshahr) 266 139 13 179 66 663

16 बागपत (Baghpat) 90 45 4 58 21 218

17 हापुड़ (Hapur) 109 56 5 72 26 268

18 गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) 170 88 8 113 42 421

19 मुरादाबाद (Moradabad) 186 97 9 124 46 462

20 रामपुर (Rampur) 154 80 7 103 38 382

21 अमरोहा (Amroha) 143 74 7 95 35 354

22 बिजनौर (Bijnor) 231 120 11 154 57 573

23 सम्भल (Sambhal) 225 117 11 151 56 560

24 सहारनपुर (Saharanpur) 236 123 11 158 58 586

25 मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) 161 82 7 106 39 395

26 शामली (Shamli) 125 64 6 82 30 307

27 अयोध्या (Ayodhya) 182 94 9 122 45 452

28 बाराबंकी (Barabanki) 247 129 12 166 61 615

29 सुल्तानपुर (Sultanpur) 222 115 11 148 55 551

30 अम्बेडकरनगर (Ambedkar Nagar) 175 91 8 117 43 434

31 अमेठी (Amethi) 182 95 9 122 45 453

32 चित्रकूट (Chitrakoot) 99 50 4 65 24 242

33 हमीरपुर (Hamirpur) 138 71 6 91 34 340

34 बाँदा (Banda) 194 101 9 129 48 481

35 महोबा (Mahoba) 46 23 2 29 11 111

36 गोण्डा (Gonda) 332 173 16 223 82 826

37 बहराइच (Bahraich) 266 138 13 177 65 659

38 बलरामपुर (Balrampur) 222 115 11 148 55 551

39 श्रावस्ती (Shravasti) 90 46 4 59 22 221

40 झाँसी (Jhansi) 184 95 9 123 45 456

41 ललितपुर (Lalitpur) 78 39 3 50 18 188

42 जालौन (Jalaun) 176 90 8 116 43 433

43 कानपुर नगर (Kanpur Nagar) 782 408 38 525 194 1947

44 कानपुर देहात (Kanpur Dehat) 154 79 7 102 38 380

45 इटावा (Etawah) 197 101 9 130 48 485

46 फतेहगढ़ (Fatehgarh) 169 88 8 113 42 420

47 कन्नौज (Kannauj) 129 67 6 86 32 320

48 औरैया (Auraiya) 135 69 6 89 33 332

49 लखनऊ (Lucknow) 550 287 27 370 137 1371

50 हरदोई (Hardoi) 430 225 21 289 107 1072

51 सीतापुर (Sitapur) 373 194 18 250 92 927

52 रायबरेली (Raebareli) 190 99 9 127 47 472

53 खीरी (Kheri) 254 132 12 169 62 629

54 उन्नाव (Unnao) 298 154 14 199 73 738

55 आजमगढ़ (Azamgarh) 348 182 17 234 86 867

56 मऊ (Mau) 130 66 6 85 31 318

57 बलिया (Ballia) 283 147 14 190 70 704

58 बस्ती (Basti) 218 112 10 144 53 537

59 सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) 170 87 8 113 41 419

60 संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) 102 52 5 68 25 252

61 गोरखपुर (Gorakhpur) 333 174 16 224 83 830

62 कुशीनगर (Kushinagar) 251 131 12 168 62 624

63 देवरिया (Deoria) 268 140 13 180 66 667

64 महराजगंज (Maharajganj) 186 97 9 124 46 462

65 मिर्जापुर (Mirzapur) 193 99 9 128 47 476

66 भदोही (Bhadohi) 19 9 0 11 4 43

67 सोनभद्र (Sonbhadra) 101 52 5 67 25 250

68 प्रयागराज (Prayagraj) 490 255 24 329 121 1219

69 फतेहपुर (Fatehpur) 235 122 11 157 58 583

70 प्रतापगढ़ (Pratapgarh) 292 152 14 196 72 726

71 कौशाम्बी (Kaushambi) 118 60 5 78 29 290

72 वाराणसी (Varanasi) 403 210 20 271 100 1004

73 गाज़ीपुर (Ghazipur) 352 183 17 236 87 875

74 जौनपुर (Jaunpur) 360 189 18 243 90 900

75 चन्दौली (Chandauli) 141 73 7 94 35 350

योग (Total) 41424

12. हेल्पलाइन नम्बर जारी,अंतिम तिथि तक काम करेगा

बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई परेशानी होती है तो वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर-18009110005 पर सम्पर्क कर सकता है। यह हेल्पलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक काम करती रहेगी।

13. अंक समान होने पर क्या होगा

- (i) दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। (ii) यदि उपर्युक्त विचारण के बाद भी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अभ्यर्थियों की अधिमानता का अवधारण हाईस्कूल प्रमाण पत्र में उल्लिखित उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार किया जायेगा।

14. होमगार्ड्स की कोई वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं की जायेगी।

15. चयन प्रक्रिया

सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट सूची निकाली जाएगी।

16. लिखित परीक्षा एग्जाम पैटर्न

100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसकी अवधि दो घंटे होगी। भर्ती बोर्ड 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) कराएगा, जो दो घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। 25 प्रतिशत से कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं होगा।

17. प्रेफरेंस किन्हें मिलेगा, एक्स्ट्रा अंक किन्हें मिलेंगे

क्रमांक विवरण अतिरिक्त अंक

1- एनसीसी प्रमाण पत्र धारक

सी प्रमाण पत्र धारक 03 अंक

बी प्रमाण पत्र धारक 02 अंक

ए प्रमाण पत्र धारक 01 अंक

18- भारत स्काउट एण्ड गाइड प्रमाण पत्र धारक- 01 अंक

19- यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित “आपदा मित्र प्रशिक्षण” प्रमाण- पत्र धारकों को उपरोक्त बिन्दु संख्या-07(1) में अंकित अधिमानी अहर्ताओं में दिये गये अंकों के साथ-साथ 03 अंक पृथक से प्रदान किये जायेंगे।

20- चार पहिया वाहनों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होने की स्थिति में अधिमानी अहर्ता में दिये गये अंकों के साथ-साथ 01 अंक पृथक से प्रदान किया जायेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।