यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला, प्रश्न पत्र पर चर्चा, शेयर और एनालाइज करना होगा बैन

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तमाम भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण करने और उन्हें शेयर करने पर बैन लगा दिया है।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला, प्रश्न पत्र पर चर्चा, शेयर और एनालाइज करना होगा बैन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तमाम भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण करने और उन्हें शेयर करने पर बैन लगा दिया है। इसका मतलब है कि होमगार्ड परीक्षा के प्रश्न या प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करना, उन्हें एनालिसिस करना, डिस्‍कशन या शेयरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस जारी कर कहा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियाँ सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं व कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त करायी गयी मूल ओ०एम०आर० शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। विस्तृत सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट-

http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।'

चीटिंग या फर्जीवाड़े की खबर देने के लिए नंबर जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट- 2025 की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है । कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगीः-

ईमेल आईडी : satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्ऐप नंबर - 9454457951

आपको बता दें कि यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को होने जा रही है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली (सुबह) पूर्वाहन 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक होगी। द्वितीय पाली (दोपहर/शाम): अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगी।

कलावा-मंगलसूत्र उतारने की जरूरत नहीं

भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का आवंटन करते समय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। महिला उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए उन्हें उनके गृह जनपद के रेंज के ही किसी जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए उनके सटे हुए (पड़ोसी) जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को अपने घर से बहुत दूर न जाना पड़े, जिससे परीक्षा के दिन होने वाली आपाधापी को कम किया जा सके।

ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम

अक्सर देखा जाता है कि सुरक्षा जांच के नाम पर अभ्यर्थियों के धार्मिक प्रतीकों को हटवा दिया जाता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति पैदा होती है। लेकिन इस बार बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा, मंगलसूत्र या तिलक आदि के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इन्हें काटने या हटाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर यथासंभव जूते-मोजे के बजाय चप्पल पहनकर आएं। इससे सुरक्षा जांच की प्रक्रिया तेज होगी और अभ्यर्थियों का समय भी बचेगा।

25 लाख से ज्यादा आवेदक

होमगार्ड भर्ती के लिए 25 लाख से ज्यादा आवेदन फार्म भरे गए हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। ओएमआर आधारित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के सवाल ही पूछे जाएंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।