UPPRPB : 41000 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में खूब चलेंगे तुक्के, नीले या काले पेन से भरें OMR, आंसरशीट गाइडलाइंस जारी

Feb 06, 2026 02:32 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूपी होमगार्ड भर्ती के OMR निर्देशों में कहा गया है कि ओएमआर आंसरशीट और गोले भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रश्न पुस्तिका क्रमांक और ओएमआर उत्तर पत्रक क्रमांक समान हों।

UPPRPB : 41000 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में खूब चलेंगे तुक्के, नीले या काले पेन से भरें OMR, आंसरशीट गाइडलाइंस जारी

UP Home Guard Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को कुल 06 पालियों में आयोजित की जाएगी। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। निर्देशों में कहा गया है कि ओएमआर आंसरशीट और गोले भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रश्न पुस्तिका क्रमांक और ओएमआर उत्तर पत्रक क्रमांक समान हों। एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। गोलों को मिटाने या दोबारा भरने का प्रयास न करें। उत्तर बदलने के लिए व्हाइटनर, रबर या ब्लेड का प्रयोग पूरी तरह मना है। ओएमआर शीट की जांच इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से की जाती है, इसलिए निर्दिष्ट स्थान के अतिरिक्त शीट पर कुछ भी न लिखें, अन्यथा उत्तर पत्रक अमान्य किया जा सकता है।

परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर उत्तर पत्रक कक्ष निरीक्षक को सौंप दें। अभ्यर्थी को केवल अपनी अभ्यर्थी प्रति ही अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी।

नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, खूब चलेंगे तुक्के

दिशानिर्देशों में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है, यानी गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग न होने के चलते परीक्षार्थी उन प्रश्नों का भी जवाब देंगे जिनका सही उत्तर उन्हें नहीं पता। ऐसे में परीक्षा में जमकर तुक्के चलेंगे। एनरोलमेंट के लिए पात्र होने के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा एग्जाम पैटर्न

100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसकी अवधि दो घंटे होगी। भर्ती बोर्ड 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) कराएगा, जो दो घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। 25 प्रतिशत से कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं होगा।

फिजिकल टेस्ट

पुरुषों को दो किमी. की दौड़ की जगह 28 मिनट में 4.8 किमी. और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी. दौड़ना होगा।

600 रुपये डयूटी भत्ता मिलेगा

होमगार्ड स्वयंसेवक को डयूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इस समय ड्यूटी के लिए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता भी मिलता है। अगर कोई माह में 30 दिन ड्यूटी करता है तो उसे ड्यूटी भत्ता व महंगाई भत्ता मिलाकर 28 हजार रुपये के आसपास मिल सकता है।

महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण

होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

अंक समान होने पर क्या होगा

- (i) दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। (ii) यदि उपर्युक्त विचारण के बाद भी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अभ्यर्थियों की अधिमानता का अवधारण हाईस्कूल प्रमाण पत्र में उल्लिखित उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार किया जायेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।