UP Home Guard Exam 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा में कलावा-मंगलसूत्र उतारने की जरूरत नहीं, केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
UP Home Guard Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने शनिवार को होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है।

UP Home Guard Exam 2026: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने शनिवार को होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस तारीख को है और उन्हें किस जिले में जाकर परीक्षा देनी होगी।
बोर्ड ने इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा है। एडमिट कार्ड से पहले जारी की गई इस सिटी स्लिप का मुख्य उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थी समय रहते अपने यात्रा की योजना बना सकें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें कोई असुविधा न हो।
परीक्षा केंद्र आवंटन: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का आवंटन करते समय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। महिला उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए उन्हें उनके गृह जनपद के रेंज के ही किसी जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए उनके सटे हुए (पड़ोसी) जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को अपने घर से बहुत दूर न जाना पड़े, जिससे परीक्षा के दिन होने वाली आपाधापी को कम किया जा सके।
सुरक्षा के लिए ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक जांच
परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बोर्ड ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। परीक्षा केंद्रों पर हर अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए आइरिस आधारित बायोमेट्रिक जांच के उपकरण लगाए जाएंगे। यानी अभ्यर्थी की आंखों को स्कैन करके उसकी पहचान की पुष्टि की जाएगी।
धार्मिक आस्था का सम्मान: कलावा और मंगलसूत्र पर रोक नहीं
अक्सर देखा जाता है कि सुरक्षा जांच के नाम पर अभ्यर्थियों के धार्मिक प्रतीकों को हटवा दिया जाता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति पैदा होती है। लेकिन इस बार बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा, मंगलसूत्र या तिलक आदि के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इन्हें काटने या हटाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।
साथ ही, महिला अभ्यर्थियों की गरिमा का ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि उनकी जांच केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी और इसके लिए केंद्रों पर अलग से एनक्लोजर (पर्दे वाले केबिन) बनाए जाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और जरूरी सलाह
बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर यथासंभव जूते-मोजे के बजाय चप्पल पहनकर आएं। इससे सुरक्षा जांच की प्रक्रिया तेज होगी और अभ्यर्थियों का समय भी बचेगा।
यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 74 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल 1926 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली (सुबह) पूर्वाहन 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक होगी। द्वितीय पाली (दोपहर/शाम): अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगी।
अभ्यर्थी अपनी जिला पर्ची डाउनलोड करने के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। ध्यान रहे कि यह केवल शहर की जानकारी देने वाली पर्ची है, विस्तृत एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले अलग से जारी किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


