होमगार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली, नाक टेढ़ी-आंख में समस्या बता वसूले 50 हजार तक रकम, 2 डॉक्टर समेत 3 हिरासत में

लाइव हिन्दुस्तान
share

आरोप लगाया कि डॉक्टर मेडिकल में अनफिट करने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। एक डॉक्टर की कार में मौजूद युवक अजीत पर परीक्षार्थियों ने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया मौके पर पहुंचीं।

UP Home Guard bharti exam claims of eye and nose problems extorted 50000 rupees 3 detained including doctors
यूपी होमगार्ड भर्ती में धांधली

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में गुरुवार यानी 15 अक्टूब को अभ्यर्थियों ने मेडिकल में पास कराने के नाम पर वसूली के आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक को वसूली के आरोप में अभ्यर्थियों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में ऑनलाइन और नकद रुपये लेने के आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड कमांडेंट के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैनल के दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। दो युवक फरार हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस लाइन में गुरुवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए पहले दिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मेडिकल के लिए सीएमओ की ओर से तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया। इनमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत अभ्यर्थियों का परीक्षण कर रहे थे। रात करीब आठ बजे परीक्षार्थियों ने डॉक्टरों पर धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डॉक्टर मेडिकल में अनफिट करने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। एक डॉक्टर की कार में मौजूद युवक अजीत पर परीक्षार्थियों ने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने जांच की तो ऑनलाइन खाते में रुपये ट्रांसफर मिले। नकद रुपये दिए जाने की पुलिस जांच कर रही है। डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. महेश द्विवेदी व उनके ड्राइवर अजीत को हिरासत में लिया गया है।

10 से 50 हजार रुपये तक वसूला गया

परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि पैनल में मौजूद डॉक्टर नाक टेढ़ी और आंख में समस्या होने की बात बताकर अनफिट करने लगे। नाक टेढ़ी बताकर 10 से 15 हजार जबकि आंख में दिक्कत होने पर 50 हजार रुपये मांगे गए। एक कागज में मोबाइल नंबर दिया गया, जिस पर संपर्क कर रुपये देने की बात कही गई। कुछ परीक्षार्थियों ने एक डॉक्टर की कार में मौजूद ड्राइवर अजीत को ऑनलाइन व कैश रुपये देने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि अजीत डॉ. महेश द्विवेदी के साथ रहता है। परीक्षार्थी विनय कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने शुरुआत में 15-20 छात्रों का सही मेडिकल किया। उसके बाद नाक और आंख की समस्या बोलकर अंक देने लगे।

रुपये दिए हों तो बता दो

एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने परीक्षार्थियों से कहा, जिसने भी रुपये दिए हैं वह अभी बता दे। खुद बताएंगे तो पुलिस परीक्षार्थियों की मदद करेगी। यदि अभी नहीं बताया और जांच में रुपये देने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई होगी। रुपये देने वाले कई छात्र कार्रवाई के डर से पुलिस के सामने नहीं आए।

कोतवाल ने जड़ा थप्पड़

सूचना पर पहुंचे कुछ मीडियाकर्मी अंदर पहुंचकर परीक्षार्थियों से बात करने लगे। कुछ छात्रों ने मीडियाकर्मियों को कार दिखाई। इस बीच एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी कार के पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों पर कार से बैग चोरी करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद एक परीक्षार्थी को बैग चोरी के आरोप में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने थप्पड़ जड़ दिया और अंदर ले गए।

मेडिकल निरस्त, बाद में होगा तय

होमगार्ड कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि मेडिकल निरस्त कर दिया गया है। जल्द तिथि तय की जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़होमगार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली, नाक टेढ़ी, आंख में दिक्कत बता वसूले 50 हजार