UP Home Guard Answer Key OUT: यूपी होमगार्ड आंसर-की uppbpb.gov.in पर जारी, Link, रिजल्ट कब

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Home Guard Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले माह की शुरुआत में यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

UP Home Guard Answer Key OUT: यूपी होमगार्ड आंसर-की uppbpb.gov.in पर जारी, Link, रिजल्ट कब

UP Home Guard Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से प्रोविजनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए अनुक्रमांक, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की आवश्यकता होगी। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि अगले माह की शुरुआत में यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Direct Link

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है या विकल्पों में त्रुटि है, तो वह साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कर सकता है। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। आपत्तियां केवल ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ही दर्ज की जा सकती हैं। किसी प्रश्न या उसके उत्तर विकल्प में विसंगति होने पर, आपत्ति के साथ आपको सुसंगत अभिलेख, सूचना या संदर्भ (Reference) भी ऑनलाइन दर्ज करना होगा। आपत्तियां 07 मई 2026 से शुरू होकर 10 मई 2026 की मध्य रात्रि तक दर्ज की जा सकती हैं।

यदि आपको ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में कोई समस्या आती है, तो आप 10 मई 2026 से पूर्व हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा sampark@uppbpb.gov.in पर अपना विवरण (जैसे- नाम, पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र, दिनांक एवं शिफ्ट) लिखकर ई-मेल कर सकते हैं।

अगला चरण फिजिकल टेस्ट का

पुरुषों को दो किमी. की दौड़ की जगह 28 मिनट में 4.8 किमी. और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी. दौड़ना होगा।

600 रुपये डयूटी भत्ता मिलेगा ( UP Homeguard Salary )

होमगार्ड स्वयंसेवक को डयूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इस समय ड्यूटी के लिए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता भी मिलता है। अगर कोई माह में 30 दिन ड्यूटी करता है तो उसे ड्यूटी भत्ता व महंगाई भत्ता मिलाकर 28 हजार रुपये के आसपास मिल सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें यूपी होमगार्ड उत्तर कुंजी

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक खोजें

लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करें

अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट चुनें

स्क्रीन पर खुली पीडीएफ को डाउनलोड करें

भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें

यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम का ऐलान

उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। 4543 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इनमें 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई थी। हर विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत, कुल 50 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में मेरिट और आरक्षण के आधार पर 12,333 को अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया है। भर्ती बोर्ड के मुताबिक, डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।