Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Health Department: Interviews for 710 Doctor Posts from Jan 19 to 21
UP Health Recruitment: यूपी स्वास्थ्य विभाग में 710 पदों के लिए 2391 डॉक्टरों के इंटरव्यू 19 जनवरी से

UP Health Recruitment: यूपी स्वास्थ्य विभाग में 710 पदों के लिए 2391 डॉक्टरों के इंटरव्यू 19 जनवरी से

संक्षेप:

UP Health Recruitment: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग संवर्ग में संविदा पर एमबीबीएस व विशेषज्ञ चिकित्सकों के 710 पदों के लिए 19 से 21 जनवरी तक साक्षात्कार होंगे।

Jan 13, 2026 11:26 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Health Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने 'प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग' (PMS) में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एमबीबीएस और विशेषज्ञ चिकित्सकों के 710 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंटरव्यू का शेड्यूल और स्थान

जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए इंटरव्यू 19 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया लखनऊ के इंदिरानगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) में संपन्न होगी।

पदों के लिए भारी उत्साह: 1 पद पर 3 से ज्यादा दावेदार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 710 रिक्तियों के लिए कुल 2,391 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसका मतलब है कि एक पद के लिए औसतन 3 से अधिक डॉक्टर दौड़ में हैं।

आवेदकों का विवरण इस प्रकार है:

विशेषज्ञ चिकित्सक (Specialists): 601 आवेदन

एमबीबीएस डॉक्टर (MBBS): 1,790 आवेदन

विशेषज्ञों की इतनी बड़ी संख्या में रुचि दिखाने से प्रदेश के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है।

किस जिले में कितनी होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया में उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया गया है जहां डॉक्टरों की भारी कमी है। रिक्त पदों का जिलेवार विवरण निम्नलिखित है:

बरेली: सबसे ज्यादा 20 पद

बुलंदशहर: 19 पद

सोनभद्र: 18 पद

संभल और लखीमपुर खीरी: 17-17 पद

बलिया, बहराइच और गोंडा: 16-16 पद

आजमगढ़ और बदायूं: 15-15 पद

सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, आगरा, सहारनपुर और चित्रकूट: 14-14 पद

बस्ती: 13 पद

यह भर्ती अभियान न केवल शहरों बल्कि दूर-दराज के जिलों जैसे सोनभद्र और सिद्धार्थ नगर में भी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।