UP College Uniform: यूपी के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का सख्त आदेश

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP College Uniform 2026: उत्तर प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने कॉलेजों में छात्रों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं।

UP College Uniform: यूपी के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का सख्त आदेश

UP College Uniform 2026 Update: उत्तर प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर आनंदीबैन पटेल ने प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में छात्रों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। राजभवन में आयोजित विश्वविद्यालयों के वाइस-चांसलर की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्यपाल ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

वाइस-चांसलर की बैठक में राज्यपाल ने जताई नाराजगी

राज्यपाल आनंदीबैन पटेल ने विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कि कई राज्य विश्वविद्यालयों में सत्र समाप्त होने के बावजूद अभी तक छात्रों को उनके दीक्षांत समारोह की कपड़े, ड्रेस कोड और आईडी कार्ड जैसी बेसिक चीजें तय नहीं की जा सकी हैं।

राज्यपाल ने वाइस-चांसलर को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी है कि वे अपने-अपने विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में तुरंत एक गरिमापूर्ण और शालीन यूनिफॉर्म तय करें। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में छात्रों की पहचान और अनुशासन बनाए रखने के लिए यूनिफॉर्म बेहद जरूरी है।

नियमों का पालन न करने वाले कॉलेजों की थमेगी फंडिंग

राजभवन द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, यह नियम केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे बेहद सख्ती से लागू किया जाएगा। राज्यपाल ने वाइस-चांसलर को निर्देश दिए हैं कि वे कॉलेजों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी छात्र निर्धारित ड्रेस कोड और अनिवार्य आईडी कार्ड के साथ ही परिसर में आ रहे हैं या नहीं।

यदि कोई कॉलेज या संस्थान राजभवन के इन नियमों और ड्रेस कोड को लागू करने में लापरवाही बरतता है, तो विश्वविद्यालय उस कॉलेज की फंडिंग को तुरंत प्रभाव से रोकने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भेजेगा।

एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

ड्रेस कोड के अलावा, राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई अन्य अहम फैसले भी सुनाए हैं। सभी विश्वविद्यालयों को अपने शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन करना होगा और परीक्षाओं के साथ-साथ परिणामों की घोषणा भी समय पर करनी होगी।

कॉलेजों में प्रॉक्सी अटेंडेंस और बाहरी तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए डिजिटल हाजिरी और सख्त गेट-चेकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नए आदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को जल्द ही अपनी-अपनी प्रबंधकीय समितियों के साथ बैठक करके छात्रों के लिए नई यूनिफॉर्म का निर्धारण करना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।