UP GNM Admission 2026: यूपी के नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे मिलेगा एडमिशन
UP CNET 2026: उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में जीएनएम की सीटों पर दाखिला अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से ही होगा। उत्तर प्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए सीटों का बड़ा नेटवर्क है।

UP CNET 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग करियर की राह चुनने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रदेश के राजकीय (सरकारी) और प्राइवेट जीएनएम कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रवेश परीक्षा के नियमों में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) की प्रवेश समिति की इस बैठक में यह तय किया गया है कि अब सरकारी कॉलेजों में जीएनएम कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी अटल यूनिवर्सिटी ही संभालेगी। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस बार क्या-क्या बदलाव हुए हैं और छात्रों पर इसका क्या असर पड़ेगा।
किस कॉलेज की परीक्षा कौन कराएगा?
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का जिम्मा इस प्रकार बांटा गया है:
सरकारी कॉलेज: उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में जीएनएम की सीटों पर दाखिला अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से ही होगा।
गैर-संबद्ध कॉलेज: ऐसे कॉलेज जो वर्तमान में किसी अन्य मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए नहीं हैं, उनकी परीक्षा भी अटल यूनिवर्सिटी ही कराएगी।
प्राइवेट यूनिवर्सिटी : प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटीज को बड़ी राहत देते हुए यह तय किया गया है कि वे अपने से संबद्ध कॉलेजों के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा खुद ही आयोजित करा सकेंगी।
सीटों का गणित: कहां कितनी जगह?
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए सीटों का बड़ा नेटवर्क है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 10 सरकारी कॉलेज हैं, जिनमें जीएनएम की 513 सीटें उपलब्ध हैं।वहीं, 433 प्राइवेट कॉलेज हैं, जहां जीएनएम की कुल 20,245 सीटें हैं। राजकीय कॉलेजों में सीटों की संख्या कम होने के कारण मुकाबला काफी कड़ा रहता है, इसलिए प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह नया फैसला लिया गया है।
बैठक में कौन-कौन रहे शामिल?
शनिवार को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा जगत के कई बड़े नाम मौजूद रहे। इनमें अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित देवगन, डीन डॉ. अशोक विश्नोई, परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला और स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के सभी जीएनएम कॉलेज फिलहाल स्टेट मेडिकल फैकल्टी से संबद्ध हैं। पिछले सत्र (2025-26) में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई थी, लेकिन नए सत्र (2026-27) के लिए व्यवस्था में कुछ तब्दीलियां की गई हैं ताकि प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके।
अभ्यर्थियों के लिए 'होम टाउन' का फायदा
नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं और छात्रों के लिए सबसे सुखद खबर यह है कि सफल अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में वरीयता दी जाएगी। यानी अगर आप परीक्षा पास करते हैं, तो काउंसलिंग के दौरान आपके अपने जिले या आसपास के क्षेत्र में कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होगी। इससे छात्रों को अपने घर के पास रहकर पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।
अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह
जीएनएम कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र अब अपनी तैयारी तेज कर दें। अटल यूनिवर्सिटी जल्द ही आवेदन की तारीखों और परीक्षा के विस्तृत सिलेबस की घोषणा करेगी। चूंकि निजी यूनिवर्सिटी अब अपनी परीक्षाएं खुद करा सकती हैं, इसलिए छात्रों को अलग-अलग संस्थानों के नोटिफिकेशन पर भी नजर रखनी होगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


