12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 722 पदों पर यूपी में आबकारी सिपाही की भर्ती होगी

Apr 06, 2026 10:31 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

up excise constable recruitment 2026 : यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिसके लिए 12वीं पास और पीईटी 2025 पास उम्मीदवार 4 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 722 पदों पर यूपी में आबकारी सिपाही की भर्ती होगी

up excise constable recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अगर आपने 12वीं पास है और सरकारी महकमे में अपनी जगह बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं तो अब आपकी ये मेहनत रंग लाने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी विभाग में एक बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है। यूपी आबकारी महकमे में सिपाही के 722 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो गई है। ऐसे में वो नौजवान जो खाकी वर्दी पहनने और एक सम्मानित सरकारी नौकरी हासिल करने का जज्बा रखते हैं उनके लिए ये किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

कब से शुरू हो रही है आवेदन की प्रक्रिया?

अगर आप इस भर्ती के लिए खुद को योग्य मानते हैं, तो आपको तारीखों का खास खयाल रखना होगा। आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू कर दी जाएगी। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 24 जून तक का वक्त दिया गया है। इसके अलावा, कई बार फॉर्म भरते वक्त इंसान से कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आयोग ने आवेदन में सुधार (संशोधन) और फीस समायोजन करने के लिए 1 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। सबसे पहली शर्त तो यह है कि उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना लाजमी है। लेकिन, सिर्फ 12वीं पास होना ही काफी नहीं है। इस मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ वही नौजवान अपना फॉर्म भर पाएंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में हिस्सा लिया था। यानी जिन उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड है, वही इस रेस में शामिल हो सकेंगे। पीईटी में हासिल किए गए अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन चुनिंदा नौजवानों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का बुलावा भेजा जाएगा।

नाममात्र की आवेदन फीस

अक्सर देखा जाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस काफी ज्यादा होती है, जिससे कई होनहार छात्र मायूस हो जाते हैं। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में ऐसा बिल्कुल नहीं है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सभी वर्गों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस महज 25 रुपये तय की है। यह एक बहुत ही मामूली रकम है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चे भी बिना किसी परेशानी के इस परीक्षा का हिस्सा बन सकें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।