Hindi Newsकरियर न्यूज़UP DElEd dates : UP D El Ed admission counselling dates released 115270 seats remain vacant
UP DElEd dates : यूपी डीएलएड दाखिले के लिए काउंसलिंग तिथियां जारी, खाली रह जाएंगी 115270 सीटें

UP DElEd dates : यूपी डीएलएड दाखिले के लिए काउंसलिंग तिथियां जारी, खाली रह जाएंगी 115270 सीटें

संक्षेप:

UP DElEd counselling dates : यूपी डीएलएड 2025 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग updeled.gov.in पर 12 जनवरी से शुरू होगी। 5000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान आज 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हो सकेगा।

Jan 08, 2026 12:19 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP DElEd counselling dates : यूपी डीएलएड 2025 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग updeled.gov.in पर 12 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले स्टेट रैंक 01 से 124230 तक के अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग संस्थान का विकल्प भरने के लिए 5000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान आज 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हो सकेगा। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार ने बुधवार को काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश के लिए कुल 124230 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले लें तब भी तकरीबन आधी 115270 सीटें खाली रह जाएंगी। पहले चरण में 12 से 14 जनवरी तक एक से 20 हजार तक रैंक वाले कॉलेज का विकल्प भरेंगे और 15 जनवरी को संस्था आवंटन जारी होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

- 15 से 18 जनवरी तक 20001 से 70 हजार रैंक तक और पूर्व में जो अभ्यर्थी विकल्प नहीं भर सकें हों उन्हें संस्था का विकल्प देने का अवसर मिलेगा। इनका संस्था आवंटन 19 जनवरी को जारी होगा।

- 19 से 22 जनवरी तक 70001 से 124230 रैंक तक एवं पूर्व में जो अभ्यर्थी विकल्प नहीं भर सकें हों उन्हें विकल्प देने का मौका मिलेगा। इनका संस्था आवंटन 23 जनवरी को जारी होगा। इन अभ्यर्थियों को 30 जनवरी की शाम छह बजे तक प्रवेश लेना है।

ये भी पढ़ें:बीएड, आईटीईफी, डीएलएड और बीएलएड कोर्स में क्या है फर्क

दूसरा चरण

दूसरे चरण में पांच से आठ फरवरी तक एक से 124230 रैंक तक के अन्य राज्य के अभ्यर्थी एवं ओबीसी, एससी, एसटी तथा विशेष आरक्षण श्रेणी के प्रवेश/आवंटन न पाने वालें यूपी के अभ्यर्थियों को संस्था का विकल्प देने का मौका मिलेगा। इनका संस्था आवंटन नौ फरवरी को जारी होगा। उसके बाद नौ से 12 फरवरी तक एक से 124230 तक रैंक के सभी अभ्यर्थी (सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर देने के बाद आरक्षित श्रेणी ओबीसी, एससी, एसटी, विशेष आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को अनारक्षित सीटों पर परिवर्तित करते हुए) प्रवेश का मौका दिया जाएगा।

दूसरे चरण का प्रवेश 11 से 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक होगा। प्रशिक्षण संस्थानों को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट /लॉक करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। 24 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।