UP DElEd : यूपी डीएलएड के आवेदन 15 जून से, 2.39 लाख सीटें, पिछले साल खाली रह गई थीं 1 लाख सीटें

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

UP DElEd Admission 2026 Form: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

DElEd Admission

UP DElEd Admission 2026 Form: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ जुलाई और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश होना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर निर्धारित निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर सकेंगे।

पिछले साल खाली रह गई थीं 1 लाख से ज्यादा सीटें

विदित हो कि डीएलएड 2025 सत्र में कुल सीटों के मुकाबले सिर्फ 40 फीसदी पर ही प्रवेश हो पाया था। 2 लाख 39 हजार से ज्यादा सीटों में से महज करीब 95 हजार सीटें ही भर सकीं।

डीएलएड वाले कहां बनेंगे टीचर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार डीएलएड करने वाले ही देश में प्राइमरी टीचर बन सकते हैं। वे ही कक्षा 1-5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु मानदंड

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक, जबकि SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक स्वीकार्य होंगे।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा

मेरिट लिस्ट जारी होगी(10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के प्रतिशत के आधार पर)।

काउंसलिंग

दस्तावेज सत्यापन

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर "U.P. D.El.Ed Registration 2026" विकल्प को चुनें।

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद लॉगिन करें और शेष विवरण दर्ज करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।