UP DElED Admission : यूपी डीएलएड के लिए आवेदन 24 से, 2.33 लाख सीटों पर होगा दाखिला, देखें अहम तिथियां

UP DElED Admission : यूपी डीएलएड के लिए आवेदन 24 से, 2.33 लाख सीटों पर होगा दाखिला, देखें अहम तिथियां

संक्षेप:

UP DElED Admission 2025: यूपी में डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर दाखिले के लिए 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक पंजीकरण होगा। ग्रेजुएट युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

Nov 13, 2025 01:39 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

UP DElED Admission 2025: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अनिवार्य डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड या पूर्व में बीटीसी) कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2025 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस बार प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 यानी कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक पंजीकरण होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर और ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि दिनांक 18 दिसंबर है। आवेदकों के मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक प्रकाशन की तिथि 23 दिसम्बर है। अभ्यर्थियों के वर्गवार श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक कराई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योग्यता

ग्रेजुएट अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर मेरिट बनेगी।

आयु सीमा

18 वर्ष से 35 वर्ष। एससी , एसटी व ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

इस बार भी दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है ताकि सीटें खाली न रह जाएं। हालांकि प्रवेश में प्राथमिकता यूपी के अभ्यर्थियों को ही दी जाएगी। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की नि:शुल्क सीटों पर यूपी के अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिल सके। यही नहीं गैर यूपी के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिलेगा और उन सभी को अनारक्षित श्रेणी में रखा जाएगा।

अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश में अपने गृह जनपद के सक्षम अधिकारी की ओर से प्रवेश की तिथि तक जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा की स्थिति में अभ्यर्थी का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। प्रथम चरण के बाद यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण में रिक्त सीटों पर अवसर प्रदान किया जाएगा।

आवेदन फीस

सामान्य व ओबीसी - 700 रुपये

एससी, एसटी - 500 रुपये

विकलांग - 200 रुपये

यूपी डीएलएड चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय सारिणी -

सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु एकीकृत रूप से विज्ञापन प्रकाशित करना- 18 नवम्बर, 2025

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ करने/आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारम्भ तिथि- दिनांक 24 नवम्बर 2025 (अपराह्न से)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अन्तिम तिथि- दिनांक 15 दिसम्बर 2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - दिनांक 16 दिसम्बर 2025

ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अन्तिम तिथि- दिनांक 18 दिसम्बर 2025

आवेदकों के मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक प्रकाशन की तिथि- दिनांक 23 दिसम्बर 2025

अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में : राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन हेतु (तीन चक्रों में) अभ्यर्थियों से संस्थान का विकल्प लेने एवं अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये विकल्प के क्रम में एल0एल0ई0ओ द्वारा संस्थान आवंटन करना तथा आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा अभिलेखों जाँच एवं प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण किया जाना।

काउंसलिंग का प्रथम चरण (Phase-1)

दिनांक 26 दिसम्बर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक

काउंसलिंग के प्रथम चरण (Phase-1) के अन्तर्गत आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा अभिलेखों जाँच एवं प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण किये जाने के क्रम में सम्बन्धित संस्थान द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर अपलोड किया जाना।- दिनांक 19 जनवरी 2026 तक

वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष चयन हेतु (प्रदेश के समस्त अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किये जाने के उपरान्त, अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जाता है) आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को अलाभित सीटों पर परिवर्तित करते हुए कुल 03 चक्रों में) अभ्यर्थियों से संस्थान का विकल्प लिया जाना, संस्थान आवंटित करना तथा आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा अभिलेखों जाँच एवं प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण किया जाना। काउंसलिंग का द्वितीय चरण (Phase-2)- दिनांक 23 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक

द्वितीय चक्र में आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा अभिलेखों जाँच एवं प्रवेश की कार्यवाही करना तथा प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर अपलोड किया जाना- दिनांक 16 फरवरी 2026 तक

प्रशिक्षण प्रारम्भ- दिनांक 17 फरवरी, 2026 से

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।