BSc Nursing: यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा संपन्न, फिजिक्स और बायोलॉजी के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
UP BSc Nursing Entrance Exam: कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 शनिवार को राजधानी लखनऊ में पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गई है। कुल 97.65% छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।

UP CNET 2026 UP BSc Nursing Entrance Exam: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 शनिवार को राजधानी लखनऊ में पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। लखनऊ के 53 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेक निगरानी के बीच इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। नर्सिंग क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अब सबसे बड़ा सवाल इसके नतीजों को लेकर है।
नर्सिंग एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी और सीनेट-2026 का परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।
97.65% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने परीक्षा के आंकड़ों और सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। लखनऊ के सभी 53 सेंटरों पर कुल 26,161 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 25,547 अभ्यर्थी परीक्षा हॉल पहुंचे और उन्होंने टेस्ट दिया। वहीं, 614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार कुल 97.65% छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।
एआई कैमरों से हुई पल-पल की निगरानी
परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े और आधुनिक इंतजाम थे। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव और परिवहन के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सुरक्षित संचार प्रणाली का इस्तेमाल किया गया. सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों पर एआई (AI) सुविधा से लैस कैमरों के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही थी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
फिजिक्स और बायोलॉजी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसमें कई उम्मीदवारों ने पेपर के स्तर को काफी चुनौतीपूर्ण बताया। सीनेट-2026 परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स और बायोलॉजी के प्रश्न उम्मीद से ज्यादा कठिन थे। परीक्षा में पूछे गए कई सवालों के विकल्प इतने मिलते-जुलते थे कि वे छात्रों को भ्रमित कर रहे थे।
एपी सेन कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई कैंट निवासी छात्रा सरिता और कुमारी श्रेया ने बताया कि परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे गए थे। प्रश्न काफी लंबे-चौड़े थे, जिसके कारण उन्हें हल करने में समय कम पड़ गया और प्रश्नों का स्तर उम्मीद से अधिक चुनौतीपूर्ण था।बीएसएनवी कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आए छात्र विशाल कुशवाहा ने बताया कि उनके लिए केमिस्ट्री के प्रश्न भी काफी घुमावदार और चुनौतीपूर्ण रहे।
जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


