यूपी के लाल को मिली टॉप कॉलेज की MBBS सीट, चॉल में रहते हैं पिता, चलाते हैं ऑटो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Prabhat Yadav NEET success story : यूपी के गरीब घर के छात्र प्रभात यादव को केजीएमयू के एमबीबीएस में दाखिला मिला है। प्रभात के पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं।

Prabhat Yadav NEET success story
प्रभात यादव को केजीएमयू के एमबीबीएस में दाखिला मिला

Prabhat Yadav NEET success story : अगर जज्बा और जुनून हो तो गरीबी और संसाधनों की कमी कामयाबी के आड़े नहीं आती। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछली तहसील के देवकीपुर गांव के रहने वाले प्रभात कुमार यादव ने यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज केजीएमयू के एमबीबीएस डिग्री कोर्स में दाखिला लेकर इसे साबित कर दिखाया है। प्रभात के पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। पिता के भरोसे पर खरे उतरते हुए प्रभात ने नीट यूजी 2026 में 627 नंबर हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3864 प्राप्त की थी। इन शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), उत्तर प्रदेश के लखनऊ कैंपस में दाखिला मिला है। भारत सरकार की एनआईआरएफ मेडिकल कॉलेज रैंकिंग के मुताबिक केजीएमयू देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में 8वें पायदान पर है।

पिता मुंबई की चॉल में रहते हैं, परिवार गांव में रहता है

प्रभात और उसके दादा इन्द्र बहादुर यादव, मां बंशराजी एवं भाई-बहनों समेत पूरा परिवार गांव में रहता है। जबकि प्रभात के पिता महेंद्र कुमार यादव पिछले करीब 20 सालों से अपने परिवार से दूर रहकर मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वे मुंबई में एक छोटी सी चॉल में रहते हैं। जो भी कुछ कमाते हैं, गांव में परिवार को भेज देते हैं, जिससे गुजारा चलता है।

दादा ने नाचकर पोते की उपलब्धि पर जताया जश्न

बेटे की इस सफलता की खबर मिलते ही पिता महेंद्र कुमार यादव भावुक हो गए। वहीं प्रभात के दादा इन्द्र बहादुर यादव भी पोते की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने पोते की उपलब्धि पर नाचकर जश्न मनाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गांव में पढ़ाई फिर कोटा कोचिंग

प्रभात ने शुरुआती पढ़ाई अपने गांव में रहकर की। उसने कक्षा 10वीं में 89.44 प्रतिशत और 12वीं में 83.44 प्रतिशत अंक हासिल किए। करीब दो सालों तक गांव में रहकर ही नीट की तैयारी की। इसके बाद वह बेहतर तैयारी के लिए कोटा आ गए। ऐलन कोचिंग संस्थान ने उन्हें फीस में कुछ रियायत दी, लेकिन फीस के लिए बाकी पैसे जुटाना भी उनके लिए मुश्किल था। इस कठिन समय में मामा दयाराम यादव ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

नीट में दूसरे प्रयास में शानदार सफलता

प्रभात ने अपने पहले प्रयास में 504 नंबर हासिल किए थे। इससे उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं मिला। ईयर ड्रॉप लिया और तैयारी जारी रखी। इसके बाद उन्होंने तैयारी को और धार दी और नीट यूजी 2026 में 627 नंबर हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3864 प्राप्त की। प्रभात की इस सफलता के पीछे उसके पिता की करीब दो दशक की मेहनत, परिवार का सहयोग और कोटा में मिली कोचिंग का अहम योगदान रहा

गांव का बेटा बनेगा डॉक्टर, हर तरफ जश्न का माहौल

प्रभात की कामयाबी से गांव वाले काफी खुश है। लोग उत्साह में है। गांव के लोग, रिश्तेदार लगातार बधाई दे रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभात की यह कामयाबी इलाके के अन्य विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी के लाल को मिली टॉप कॉलेज की MBBS सीट, चॉल में रहते हैं पिता, चलाते हैं ऑटो