UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा दी, फिर भी मार्कशीट में लिखा दिया अनुपस्थित, छात्र दर्ज करा रहे शिकायतें

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई परीक्षार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परीक्षा देने के बावजूद उनके अंकपत्र में ‘अनुपस्थित’ लिखा है।

UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा दी, फिर भी मार्कशीट में लिखा दिया अनुपस्थित, छात्र दर्ज करा रहे शिकायतें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई परीक्षार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परीक्षा देने के बावजूद उनके अंकपत्र में ‘अनुपस्थित’ लिखा है। इसी को देखते हुए बुधवार से बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल शुरू कर दी गई है, जहां छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

पहले ही दिन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 17 शिकायतें आईं। इनमें इंटरमीडिएट के 13 और हाईस्कूल के चार परीक्षार्थी शामिल हैं। रायबरेली की एक छात्रा ने बताया कि उसने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी थी, लेकिन अंकपत्र में उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया है। इसी तरह कन्नौज के एक छात्र ने हिंदी विषय में अनुपस्थित दर्शाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। कौशाम्बी की एक छात्रा ने जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रीवांस सेल में तैनात कर्मचारियों ने छात्रों से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनकी शिकायतें दर्ज कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच कर जल्द सुधार किया जाएगा, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

क्षेत्रीय कार्यालय की उपसचिव पूनम मिश्र ने बताया कि अधिकतर शिकायतें लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित दर्ज किए जाने से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीवांस सेल में 29 मई तक शिकायतें स्वीकार की जाएंगी।

कहां दर्ज करें शिकायत

शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यार्थियों को इंटरनेट के अंकपत्र की प्रति के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। परीक्षार्थी अपने जनपद से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए परिषद की ओर से दूरभाष नंबर और ई-मेल एड्रेस भी जारी किए गए हैं। प्रयागराज कार्यालय से संबंधित विद्यार्थी 0532-2423265/9793908133-roallahabad1@gmail.com पर शिकायत कर सकते हैं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।