UP Board Result kab aayega : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, upmsp.edu.in पर मिलेगी मार्कशीट

Apr 16, 2026 11:10 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Board Result 2026 kab aayega : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा।

UP Board Result kab aayega : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, upmsp.edu.in पर मिलेगी मार्कशीट

UP Board Result 2026 kab aayega : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड परिणाम 2026 की घोषणा 25 अप्रैल के आसपास कभी भी की जा सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां देखें - अलर्ट के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट यहां देखें - अलर्ट के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स रूल

यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे 'कंपार्टमेंट परीक्षा' के जरिए अपना साल बचाने का मौका दिया जाएगा।

डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड रिजल्ट

पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था।

अगर पिछले साल के यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।