UP Board 10th, 12th Results 2026: सीतापुर का 'सुपर' प्रदर्शन; कशिश और शिखा ने किया यूपी टॉप, मेरिट लिस्ट में 17 मेधावी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Board 10th, 12th results: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में सीतापुर के मेधावियों ने इस बार परचम लहरा दिया है। हाईस्कूल टॉपर लिस्ट में सीतापुर के 13 छात्र और इंटरमीडिएट टॉप टेन में सीतापुर के चार छात्र आए हैं।

UP Board 10th, 12th Results 2026: सीतापुर का 'सुपर' प्रदर्शन; कशिश और शिखा ने किया यूपी टॉप, मेरिट लिस्ट में 17 मेधावी

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 2026 के नतीजों में सीतापुर जिले ने वो कर दिखाया है, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। 'मेधावियों की खान' कहे जाने वाले इस जिले ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में प्रदेश को टॉपर देकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। विशेष रूप से महमूदाबाद के स्कूलों का प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि राज्य की मेरिट लिस्ट में हर तरफ सीतापुर के ही नाम नजर आ रहे हैं।

हाईस्कूल: कशिश वर्मा बनीं प्रदेश की 'क्वीन'

हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, बिलौली बाजार (महमूदाबाद) की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। कशिश की इस सफलता ने सीतापुर को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं, हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में सीतापुर के कुल 13 छात्रों ने जगह बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

अर्पिता (तीसरा स्थान): 97.33% अंकों के साथ (बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज)।

दिव्या वर्मा (पांचवां स्थान): 97% अंकों के साथ (एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज)।

अनामिका मौर्य और अंकित कुमार (सातवां स्थान): दोनों ने 96.67% अंक हासिल किए।

नैतिक पाण्डेय और आरोही वर्मा (आठवां स्थान): नैतिक ने 96.50% और आरोही ने 96.05% अंक प्राप्त किए।

स्नेहा वर्मा और सगुन वर्मा (नौवां स्थान): दोनों मेधावियों ने 96.33% अंक अर्जित किए।

अंश वर्मा, अंशिका वर्मा और अनुराधा वर्मा (दसवां स्थान): इन तीनों ने 96.17% अंकों के साथ टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की।

इंटरमीडिएट: शिखा वर्मा ने लहराया कामयाबी का परचम

12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजों में भी सीतापुर का जलवा बरकरार रहा। यहाँ के 4 छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। शिखा वर्मा (बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, महमूदाबाद) ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।

अन्य टॉपर्स में शामिल हैं:

अनुष्का यादव (पांचवां स्थान): 96.60% अंकों के साथ (प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज)।

मानसी पोरवाल और वैष्णवी (छठा स्थान): दोनों ने 96.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान साझा किया।

महमूदाबाद बना सफलता का केंद्र

सीतापुर के इन नतीजों में एक खास बात यह रही कि अधिकांश टॉपर महमूदाबाद तहसील के स्कूलों से निकले हैं। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, प्रकाश विद्या मंदिर और एमएसडी स्मारक जैसे संस्थानों ने प्रदेश को न केवल टॉपर्स दिए, बल्कि शिक्षा के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसा रहा?

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा। इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रहीं। नंदनी और श्रेया ने 97.20% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी रैंक पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल रहीं जिन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।