UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ तैयार, upmsp.edu.in पर कब होगा घोषित, आई लेटेस्ट अपडेट
UPMSP UP Board Result 2026 , upmspresults.nic.in : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा।
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Sarkar Result , upmspresults.nic.in : यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इस सवाल के उत्तर का इंतजार है। बहुत से विद्यार्थियों को ऐसी उम्मीद थी कि नतीजे 20 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। वे सुबह से परिणाम से जुड़ी अपडेट इंटरनेट पर खंगालते रहे। लेकिन आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 20 अप्रैल 2026 को जारी नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था। उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर से विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 1 - यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
UPMSP UP Board Result 2026 Live : लाइव हिन्दुस्तान से यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
यूपी बोर्ड रिजल्ट का एसएमएस पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
UP Board 10th 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से देखने का तरीका
- digilocker.gov.in पर जाएं।
- Class X Marksheet 2026 या Class XII Marksheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
- अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
- रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
UP Board Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषय का नाम
स्कूल का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
UP Board Result 2026 Live: रिजल्ट से पहले जान लें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स
UP Board Result 2026 Live: रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मिनिमम पासिंग मार्क्स जरूर पता होना चाहिए। यूपी बोर्ड 10वीं ( हाईस्कूल )और 12वीं (इंटरमीडिएट) कक्षा में पास होने के लिए हर स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है। अब बोर्ड रिजल्ट का डेटा जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा कर देगा, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
UP Board Result 2026 Live: upmsp.edu.in पर आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live: विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10वीं 12वीं का परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं 12वीं इस बार डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होगा। राज्य के 52 लाख विद्यार्थी सिर्फ अपना रोल नंबर डालर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Result 2026 Live: क्या एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live: हर साल की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। पिछले कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। अभी तक इस परंपरा को तोड़ने को लेकर कोई बयान या अपडेट नहीं आया है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट छात्र इस बार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा
UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश के करीब 52 लाख विद्यार्थी जानना चाहते हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं 12वीं कब आएगा। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर कहा जा सकता है कि यूपी बोर्ड परिणाम आमतौर पर अप्रैल अंत तक आ जाता है। वर्ष 2026 के लिए नतीजे 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच आने की संभावना है। पिछले साल का रिजल्ट भी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को ही जारी किया था, जिसमें हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए थे।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तिथि का ऐलान कभी भी संभव
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट काफी हद तक तैयारी कर लिया है। परिणाम को अंतिम रूप देने के बाद यूपी बोर्ड नतीजे जारी करने को लेकर शासन से इजाजत मांगेगा। शासन से मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर विज्ञप्ति जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं की तिथि व समय का ऐलान कभी भी हो सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छात्र ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
UP Board Result 2026 Live: क्या आज 20 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् -(UPMSP) प्रयागराज आमतौर पर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की सूचना एक दिन पहले देती है। अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट की तिथि व समय की जानकारी नहीं दी गई है। कोई विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। ऐसे में आज रिजल्ट जारी होने के आसार बहुत ही कम है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल के आसपास घोषित हो सकता है। पिछले साल भी परिणाम 25 अप्रैल को ही आया था। नतीजे आने पर यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया सकेगा।
UP Board Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख आ सकती है
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तिथि व समय का ऐलान कभी भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परिक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं।
UP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए, जानें जरूरी डिटेल्स
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखनी होंगी। रिजल्ट पोर्टल पर उन्हें अपना रोल नंबर, परीक्षा वर्ष और जिला (डिस्ट्रिक्ट) का नाम दर्ज करना होगा। सही जानकारी भरने के बाद ही छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे, इसलिए पहले से सभी डिटेल्स तैयार रखना बेहद जरूरी है।
UP Board Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स और ऐप्स पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या स्कूल कोड तैयार रखना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से एक्सेस की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल इन विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स का ही उपयोग करें, ताकि बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
UP Board Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in जैसे ऑफिशियल पोर्टल्स उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल इन आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और रिजल्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें, ताकि बिना किसी परेशानी के मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे सके।
UP Board Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी, जानें पूरा नियम
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी इस न्यूनतम सीमा से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।
UP Board Result 2026 LIVE: ठगों से सावधान, नंबर बढ़ाने के नाम पर हो सकती है ठगी
यूपी बोर्ड (UPMSP) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि रिजल्ट के समय कुछ ठग सीधे संपर्क कर परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का झूठा वादा कर सकते हैं। कई मामलों में ये लोग खुद को बोर्ड का अधिकारी बताकर या फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं, यहां तक कि बोर्ड के डेटा तक पहुंच होने का दावा भी करते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि वह कभी भी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके नंबर या रिजल्ट से जुड़ी बात नहीं करता। इसलिए किसी भी कॉल, मैसेज या ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे धोखाधड़ी वाले तरीकों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
UP Board Result 2026 LIVE: SMS से ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के SMS या मैसेजिंग ऐप को खोलें। इसके बाद मैसेज में UP10 लिखकर एक स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें, जैसे: UP10 12345678। अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी। यह तरीका खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण रिजल्ट देखने में परेशानी आती है।
UP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से देखने का तरीका
- digilocker.gov.in पर जाएं।
- Class X Marksheet 2026 या Class XII Marksheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
- अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
- रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE: बिना परेशानी ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट, आसान स्टेप्स जानें
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है, जहां उन्हें संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करते ही उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। छात्र अपनी मार्कशीट को तुरंत डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि आगे किसी भी जरूरी काम में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
UP Board Result 2026 LIVE: पिछले सालों की तारीखें दे रहीं संकेत, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट जारी करने के मामले में एक स्थिर पैटर्न बनाए रखा है। साल 2025 में 10वीं का रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि 2024 में यह 20 अप्रैल को जारी हुआ था। इन तारीखों को देखते हुए यह संकेत मिलता है कि 2026 में भी हाईस्कूल का रिजल्ट लगभग इसी समय के आसपास घोषित किया जा सकता है, जिससे छात्रों को एक अनुमान मिल जाता है कि उन्हें कब तक अपने नतीजों का इंतजार करना पड़ सकता है।
UP Board Result 2026 LIVE: दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल, हर साल लाखों छात्र देते हैं एग्जाम
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हर साल बड़े पैमाने पर आयोजित की जाती हैं और इन्हें दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिना जाता है। आम तौर पर 50 से 55 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया बेहद विशाल और जटिल हो जाती है। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के बाद कॉपियों की जांच, डेटा का सत्यापन और रिजल्ट तैयार करने का काम काफी सावधानी से करना पड़ता है, ताकि हर छात्र को उसका सही और निष्पक्ष परिणाम मिल सके।
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख पर अपडेट
UP Board Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच करेगा। रिजल्ट तैयार कर लिया गया है और हर तरह से जांच की जा रही है। त्रुटिरहित परिणाम देने की तैयारी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in
results.digilocker.gov.in
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट में इस बार री-चेकिंग करवाना क्यों होगा आसान
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में इस बार ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम को अपनाया गया है। टीचरों ने कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां चेक की हैं। ऑनलाइन मार्किंग प्रणाली किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त कर देती है। बोर्ड के अधिकारी किसी भी समय किसी भी उत्तर पुस्तिका की जांच करके यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि अंकों का सही-सही मूल्यांकन किया गया है या नहीं। इस व्यवस्था से उन मेधावी छात्रों को भी बहुत लाभ मिलेगा, जिन्हें अक्सर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की 'री-चेकिंग' करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रीचेकिंग का रिजल्ट भी फटाफट आ जाएगा।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्दी आने से छात्रों को होगा फायदा
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट समय से घोषित होने का सबसे अधिक फायदा हाईस्कूल के छात्रों को होगा क्योंकि वे इंटर में विज्ञान, वाणिज्य या कला विषय का विकल्प चुन सकेंगे और पढ़ाई समय से शुरू हो जाएगी। वहीं दूसरे बोर्ड के परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने तक असमंजस की स्थिति में बने रहेंगे।
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द, 10वीं 12वीं में कितने विद्यार्थाी
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2026 जारी होने वाला है। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी को शुरू हुईं और 12 मार्च को समाप्त हुईं। मूल्यांकन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हुई। इस वर्ष, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 54.37 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 27.32 लाख ने कक्षा 10वीं और 27.05 लाख ने कक्षा 12वीं के लिए पंजीकरण कराया।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड छात्र अपने मार्क्स ऑनलाइन कैसे चेक कर सकेंगे
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर और अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। रिजल्ट चेक करते समय एडमिट कार्ड अपने पास रखना जरूरी है। मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
UP Board Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद छात्र यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देख पाएंगे?
UP Board Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की औपचारिक घोषणा होते ही, UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक तुरंत एक्टिव कर दिया जाएगा। 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं के छात्र इस वेबसाइट पर जाकर सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि छात्रों को अपना स्कोरकार्ड खोजने में कोई परेशानी न हो और वे कम समय में अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें।
UP Board Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live: पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। अगर पिछले साल की यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
UP Board Result 2026 Live: results.digilocker.gov.in पर भी आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा। कई बार देखा गया है कि भारी ट्रैफिक के कारण यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या फिर धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में डिजीलॉकर ऐप उपयोगी साबित हो सकता है। यूपी बोर्ड परिणाम के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट आज नहीं होगा जारी
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 20 अप्रैल 2026 को जारी नहीं होगा। इसमें कुछ दिन और लगेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड ने परिणाम काफी हद तक तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हर पहलू से उसकी जांच की जा रही है ताकि उसमें कोई त्रुटि न रह जाए। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इसका इंतजार है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
1- बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
2- उन्हें न डांटे, न जज करें। बस सुनें और उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें
3- किसी और छात्र से उनकी तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
4- सकारात्मकता पर ज़ोर दें, अच्छे अंकों के बजाय प्रयास की सराहना करें। बताएं कि यह जीवन का अंत नहीं, एक पड़ाव भर है।
5- भविष्य की योजना पर फोकस करें यदि परिणाम अच्छे नहीं हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें एवं अगले विकल्पों पर विचार करें।
6- यदि बच्चा बहुत उदास या निराश दिख रहा है, उससे बात करें और उसे सकारात्मक मार्गदर्शन दें।
7- एक साथ समय बिताएं, उनका मन हल्का करने की कोशिश करें।
8- उन्हें यह महसूस कराएं कि वे किसी भी स्थिति में आपके लिए खास हैं।
9- अगर रिज़ल्ट के बाद सोशल मीडिया से उन्हें और तनाव हो रहा है, तो थोड़े समय के लिए उससे दूरी बनाए रखना अच्छा है।
10- अंक सिर्फ कागज पर होते हैं, असली सफलता जीवन में कैसे जीते हैं, उससे तय होती है।
UPMSP UP Board Result 2026 Live : लाइव हिन्दुस्तान से यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
UP Board 10th 12th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का एसएमएस पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर देख सकेंगे
UPMSP UP Board Result 2026 Live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जैसे ही घोषित होगा, उसके तुरंत बाद लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
livehindustan.com/career/results/up-board-res
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट में होगा खास मोनोग्राम
UPMSP UP Board Result 2026 Live: अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के मार्कशीट कम सर्टिफिकेट ए-4 साइज के होंगे जबकि इससे पहले साइज छोटा होता था। मार्कशीट में कुछ सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। इसमें जो मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा। अंक पत्र के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा ये मार्कशीट न तो फटेगी और न ही गलेगी। इसकी फोटोकॉपी भी नहीं हो सकेगी।
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले टॉपरों की कॉपियां हुईं रीचेक
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले रिजल्ट की सभी त्रुटियों को दूर किया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के टॉपरों की कॉपियों को री-चेक किया गया है।
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट के इंतजार के बीच छात्रों को ठग कर रहे परेशान
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम बनकर तैयार होने के बाद इसे 25 अप्रैल के आसपास घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से पहले नंबर बढ़वाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से वसूली करने वाले साइबर ठगों के खूब फोन आए। ठगों ने बच्चों और अभिभावकों को फोन करके बरगलाने का काम किया। ठगी की घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत करते हुए यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि साइबर ठगों के फोन कॉल का संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के फोन कॉल आने पर उसकी सूचना तत्काल अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।
UP Board Result 2026 Live : टॉपर्स की कॉपियों का वेरिफिकेशन करता है यूपी बोर्ड
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा सत्यापन किया जाता है। यह प्रक्रिया हर साल नियमित रूप से अपनाई जाती है, ताकि परिणामों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। बोर्ड इस चरण के जरिए किसी भी तरह की त्रुटि की संभावना को खत्म करता है, जिसके बाद ही अंतिम रिजल्ट जारी किया जाता है।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यूपी बोर्ड ने अपनाए आधुनिक तरीके
UPMSP UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड ने इस बार आंसरशीट चेकिंग में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाया है। पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सटीक बनाने के लिए शिक्षकों ने लगातार मेहनत करते हुए समय पर कॉपियों की जांच पूरी की। बोर्ड का यह नया दृष्टिकोण न सिर्फ प्रक्रिया को तेज बनाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि हर छात्र को उसके प्रदर्शन के आधार पर सही और निष्पक्ष अंक मिलें।
UPMSP UP Board Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी तनाव न लें
UPMSP UP Board Result 2026 Live Updates : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने का समय नजदीक आते ही छात्रों को धैर्य बनाए रखने और बेवजह तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सबसे जरूरी है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और समय समय पर वहीं से अपडेट चेक करते रहें। गलत या अपुष्ट खबरों से दूर रहना भी उतना ही जरूरी है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और छात्र सही जानकारी के आधार पर ही अपने अगले कदम तय कर सकें।
UP Board Result 2026 Live : कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 एक साथ जारी होगा। इस बार ये दोनों 25 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है और अब अंतिम रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी भी समय आधिकारिक घोषणा हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और वहीं से सही जानकारी लेते रहें, ताकि किसी भी अफवाह या गलत खबर से बचा जा सके।
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले पासिंग क्राइटेरिया और कंपार्टमेंट रूल जानें
UPMSP UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। यानी सिर्फ कुल नंबर पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि हर सब्जेक्ट में न्यूनतम अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे सीधे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं जिन छात्रों के एक या दो विषयों में अंक कम आते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा जून में हो सकती है।
UPMSP Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब निकलेगा, साइबर फ्रॉड को लेकर बोर्ड की चेतावनी
UPMSP Result 2026 Live: यूपी बोर्ड ने 10th 12th रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों और अभिभावकों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग फर्जी कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए जल्दी रिजल्ट दिखाने का झांसा देकर ठगी कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को किसी भी संदिग्ध लिंक या जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करनी चाहिए। बोर्ड ने यह भी कहा है कि रिजल्ट से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल मान्यता प्राप्त वेबसाइट्स पर ही उपलब्ध होगी, इसलिए छात्रों को वहीं से अपडेट चेक करना चाहिए।