UP Board Result 2026 OUT, LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link , डाउनलोड मार्कशीट, टॉपरों की लिस्ट
UP Board 10th Result OUT , UP Board 12th Result 2026 OUT Live : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 upmsp.edu.in , results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जारी हो गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करें।
UP Board 12th Result 2026 Sarkari Result Live Updates , upresults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट upmsp.edu.in , results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा। इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रहीं। नंदनी और श्रेया ने 97.20% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी रैंक पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल रहीं जिन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया गया। सीएम योगी ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
UP Board 10th Toppers 2026 List : यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक, विद्यार्थी का नाम, विद्यालय का नाम, अंक, प्रतिशत
1,कशिश वर्मा,"बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर",587/600,97.83%
UP Board Result 2026 LIVE: 18 घंटे पढ़ाई, बरेली की नंदिनी कैसे बनी यूपी बोर्ड 12वीं की 2nd टॉपर
UP Board Result 2026 LIVE: बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के भमोरा खेड़ा के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में प्रदेश की टॉप 10 सूची में 97.20 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया है। बरेली के टॉपरों की लिस्ट में उनका नाम पहले स्थान पर है। उनके पिता मोहन लाल गुप्ता सरदार नगर में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। मां ममता देवी गृहिणी हैं। नंदिनी डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को देती हैं।
बेटी नंदिनी की सफलता से गदगद पिता मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। हमारे पांच बच्चे हैं और हम चाहते थे कि वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें। करीब 8 महीने पहले मैंने जानबूझकर घर का टीवी खराब कर दिया था ताकि बच्चे मोबाइल और मनोरंजन के चक्कर में न पड़ें। आज मेरी बेटी ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर मेरी उस तपस्या का फल दे दिया है। मैं नंदिनी से कहता था कि उसे घर या बाहर के कोई अन्य काम करने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे। रोज स्कूल भेजते थे। आगे की पढ़ाई के लिए जितना पैसा चाहिए होगा, लगाएंगे।
18 घंटे की कड़ी पढ़ाई
नंदिनी ने अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर दिया और लगभग 18 घंटे तक पढ़ाई की। नंदिनी की मां ने बताया कि वह सुबह 4 बजे ही उठ जाती थी और स्कूल के बाद घर पर भी लगातार पढ़ाई करती थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। वह कहती हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए घर में एक सकारात्मक माहौल प्रदान किया।
बाहरी कोचिंग के बजाय स्कूल पर भरोसा
नंदिनी ने बाहर की कोई ट्यूशन या प्राइवेट कोचिंग नहीं ली। सिर्फ स्कूल में एक्स्ट्रा क्लासेज का सहारा लिया। एक्स्ट्रा क्लासेज पर ही पूरा भरोसा जताया। नंदिनी का स्कूल उनके घर से 6 से 7 किलोमीटर दूर था। वह रोजाना यह सफर साइकिल से तय करती थीं। इस दौरान उन्हें भारी बारिश और कड़ाके की ठंड जैसी मौसम की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह रोज़ाना स्कूल जाती थीं।
नंदिनी के स्कूल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चों ने दूसरी, छठी, आठवीं और दसवीं रैंक हासिल की है। हम बच्चों को फ्री एक्स्ट्रा क्लास और कोचिंग देते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE: नए प्रयोगो के लिए याद रखी जाएगी ये यूपी बोर्ड परीक्षा
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कई नवीन प्रयोगों के लिए भी याद रखी जाएगी। इसमें केंद्रों पर जैमर, ऑनलाइन अंक चढ़ाने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के आकार में परिवर्तन तक शामिल है।
कॉपी का आकार बदला : इस बार पहली बार प्रोट्रेट साइज की उत्तरपुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया गया। इसस पहले दशकों से लैंडस्केप आकार की कॉपियों पर परीक्षा होती आ रही थी। कॉपी के सभी पन्नों पर यूपी बोर्ड का लोगो व सूक्ष्म आकार में यूपीएमएसपी अंकन के जरिए मार्जिन लाइन छपवाई गई थी।
ऑनलाइन अंक अपलोड किए : त्रुटिहीन और समय से परीक्षा परिणाम देने के लिए यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारम्परिक व्यवस्था के साथ-साथ बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की थी। इन पांचों जिलों के मूल्यांकन केन्द्रों पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति भी की गई थी।
त्रिस्तरीय जांच की सख्ती : इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रिस्तरीय जांच को लेकर भी सख्ती की गई थी। यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों की अंकेक्षण में ड्यूटी लगाई थी ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न रह जाए।
UP Board Result 2026 LIVE: दसवीं में मेरठ, बारहवीं में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय आगे
UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड की परीक्षा में पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में मेरठ ने हाईस्कूल जबकि बरेली ने इंटर के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया है। इस साल हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से सर्वाधिक 91.66 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली से सबसे अधिक 82.67 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया था।
2024 की बोर्ड परीक्षा में भी हाईस्कूल में मेरठ के सर्वाधिक 91.56 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली के सबसे अधिक 84.60 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2023, 2022 और 2020 की परीक्षा में भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।
हाईस्कूल का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)
मेरठ 91.66
गोरखपुर 90.85
वाराणसी 90.38
प्रयागराज 89.82
बरेली 89.33
इंटर का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)
बरेली 82.67
गोरखपुर 80.74
प्रयागराज 80.72
मेरठ 80.42
वाराणसी 78.80
UP Board Result 2026 LIVE: 28 अप्रैल तक बंदी, 29 से खुलेगी ग्रीवांस सेल
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 28 अप्रैल तक बोर्ड मुख्यालय समेत प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। 29 अप्रैल से सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल कार्य करना शुरू कर देगी। प्रार्थना पत्र देने वाले छात्रों की समस्याओं का समयसीमा के अंदर निराकरण होगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल 89 परीक्षार्थियों का परिणाम अपूर्ण रहा। इससे पहले लगातार तीन साल तक किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं था।
P Board Result 2026 LIVE: गणित और अंग्रेजी में जमकर मिले अंक
UP Board Result 2026 LIVE: हाईस्कूल के परिणाम में छात्र-छात्राओं को अच्छे नम्बर मिलने की चेहरे पर खुशी छलक रही है, यूपी एवं जिले के टॉप 10 मेधावियों को हिन्दी, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान के उम्मीद से कम अंक मिले हैं।
मेधावियों ने बताया कि ये विषय टॉपर बनाने में रोड़ा बने। वहीं गणित, अंग्रेजी और कम्प्यूटर में खूब अंक मिले हैं। यही वजह है कि यूपी टॉप 10 में दो विद्यार्थियों ने और जिले में टॉप 10 में 18 मेधावियों ने जगह पायी है। हिन्दी, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान 85 से 90 के बीच में अंक मिले हैं। ओवरऑल रिजल्ट अच्छा आने से छात्रों के साथ स्कूल प्रबंधन और अभिभावक बेहद खुश हैं।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज प्रबंधक एचएन जायसवाल बताते हैं कि गणित, कम्प्यूटर, साइंस और अंग्रेजी में बच्चों को 95 से 100 अंक मिले हैं। हिन्दी चित्रकला और सामाजिक विज्ञान में औसत अंक मिले हैं। इन विषयों में अधिकांश छात्रों ने 82 से 90 के बीच अंक हासिल किए हैं। इन्हीं वजहों से कई छात्र राज्य की मेरिट में आने से चूक गए हैं। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत बीते साल के मुकाबले अधिक है।
बहुविकल्पीय सवालों ने राह की आसान
बीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज के शिक्षक सोहन लाल वर्मा का कहना है कि बहुविकल्पीय प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पास होने की राह आसान की है। बेशक जिले छात्र स्टेट टॉपर में जगह नहीं बना पाए लेकिन ओवर रिजल्ट अच्छा रहा है। औसत छात्र में विषयवार अच्छे नम्बर हासिल किए हैं। हर विषय में 20-20 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे।
UP Board Result 2026 LIVE: लखनऊ की अद्रिजा, आरोही ने प्रदेश में लहराया परचम
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड के गुरुवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने संयुक्त रूप से लखनऊ में टॉप किया है। ये दोनों मेधावी प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की दोनों मेधावियों ने 600 के पूर्णांक में से 577 नम्बर पाकर 96.17 फीसदी अंक हासिल किये हैं। शहर के टॉप-10 में राजधानी के लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, ट्रिनटी एकेडमी,बाल गाइड इंटर कॉलेज, गोसाईगंज, हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर,कास्मोपॉलिटन इंटर कॉलेज,भरत नगर के 18 छात्र और छात्राओं ने जगह बनायी है। स्कूल और घर में मेधावियों के स्वागत में जश्न मनाया गया। सभी ने फूलों की माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
राजधानी का रिजल्ट 92.90 फीसदी रहा : जिले का ओवरऑल रिजल्ट 92.90 फीसदी रहा। लखनऊ से हाईस्कूल परीक्षा में 51956 छात्र और छात्राएं पंजीकृत थे। 49594 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 46075 उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में प्रदेश के टाप 10 में लखनऊ के दो मेधावियों के नाम 10 वें स्थान पर है। लखनऊ के टॉप 10 में राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज के पांच और बाल निकुंज स्कूल के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में मेरठ, बारहवीं में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय आगे
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की परीक्षा में पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में मेरठ ने हाईस्कूल जबकि बरेली ने इंटर के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया है। इस साल हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से सर्वाधिक 91.66 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली से सबसे अधिक 82.67 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया था।
2024 की बोर्ड परीक्षा में भी हाईस्कूल में मेरठ के सर्वाधिक 91.56 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली के सबसे अधिक 84.60 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2023, 2022 और 2020 की परीक्षा में भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।
हाईस्कूल का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)
मेरठ 91.66
गोरखपुर 90.85
वाराणसी 90.38
प्रयागराज 89.82
बरेली 89.33
इंटर का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)
बरेली 82.67
गोरखपुर 80.74
प्रयागराज 80.72
मेरठ 80.42
वाराणसी 78.80
UP Board Result 2026 LIVE: पहली बार परिणाम के बाद विवरण में करेंगे संशोधन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र जारी करने से पहले उनके विवरण में संशोधन का मौका दिया जाएगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम आदि विवरण में संशोधन के लिए एक अवसर देंगे। परीक्षार्थी अपने ऑनलाइन अंकपत्र में दिए विवरण को एक बार फिर अच्छे से देख लें और यदि उसमें कोई कमी है तो अपने प्रधानाचार्य से मिलकर उसे ठीक करा लें।
उसके बाद ही अंकपत्र सह प्रमाणपत्र की छपाई कराई जाएगी। इसका उद्देश्य है कि परिणाम जारी होने के बाद विवरण में संशोधन के लिए परीक्षार्थियों को चक्कर न लगाना पड़े। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मई के दूसरे सप्ताह से मिलने की संभावना है। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र छपने में दस से 15 दिन का समय लग जाता है। उसके बाद फर्मों से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और वहां से जिलों को भेजे जाएंगे। इस सबमे कम से कम दो से तीन सप्ताह का समय लग जाएगा। हालांकि डिजिलॉकर पर गुरुवार को अंकपत्र सह प्रमाणपत्र अपलोड कर दिए गए हैं जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE: इंटर में 1.58 लाख ससम्मान हुए पास
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित 24,86,072 परीक्षार्थियों में से 1,58,789 (7.95 प्रतिशत) ससम्मान पास हुए हैं। इनमें 55,553 छात्र और 1,03,236 छात्राएं शामिल हैं। ये वे मेधावी हैं जिन्होंने ओवरऑल 75 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल किए हैं। हालांकि पिछले दो सालों की तुलना में ससम्मान पास होने वाले मेधावियों की संख्या में कमी आई है।
पिछले साल 162128 मेधावियों ने ससम्मान परीक्षा पास की थी जबकि 2024 में 218682 मेधावी ससम्मान पास थे। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी कमी हुई है। इस साल 829281 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं जबकि पिछले साल 873994 मेधावी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।
44.09 फीसदी छात्रों को सेकेंड डिवीजन : इंटर में 881116 (44.09 प्रतिशत) परीक्षार्थियों को द्वितीय श्रेणी में सफलता मिली है। पिछले साल 928247 (44.02 प्रतिशत) जबकि 2024 में 828581 (40.90 फीसदी) द्वितीय श्रेणी में पास हुए थे। उससे पहले 2023 में 43.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों को द्वितीय श्रेणी में सफलता मिली थी। 2022 में 42.49 प्रतिशत जबकि 2020 में 53.62 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी के साथ पास हुए थे।
3.70 प्रतिशत को मिली तृतीय श्रेणी
2026 की इंटर परीक्षा में 73927 (3.70 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। पिछले साल 3.69 फीसदी जबकि 2024 में 3.56 प्रतिशत परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए थे। 2023 में 4.50 प्रतिशत, 2022 में 4.15 फीसदी जबकि 2020 में 6.55 प्रतिशत विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए थे।
UP Board Result 2026 LIVE: फेल होने वालों की संख्या में आई कमी
पिछले साल की तुलना में इस साल एक विषय में फेल होने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 281473 (12.27 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल थे। 2024 में 3,22,963 (13.12 प्रतिशत) परीक्षार्थी जबकि 2023 में 3,37,111 (13.29 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल थे। 2022 में 2,79,102 (12.56 प्रतिशत) तो वहीं 2020 में 3,27,663 (14.19 प्रतिशत) छात्र एक विषय में फेल थे।
UP Board Result 2026 LIVE: हाईस्कूल के 2.51 लाख परीक्षार्थी एक विषय में फेल
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत 27,61,972 परीक्षार्थियों में से 26,01,381 परीक्षा में शामिल हुए और 23,52,181 (90.42 प्रतिशत) पास हैं। इनमें से 2,51,750 (10.70 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल हो गए हैं। यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार हाईस्कूल के छह में से पांच विषय में पास होने पर छात्र को पास मान लिया जाता है। लिहाजा एक विषय में फेल छात्र भी पास हैं। हालांकि ये छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट सुधारने के लिए अंक सुधार या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
वहीं 345 परीक्षार्थी दो विषय में फेल हैं और कम से कम एक विषय में पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। 2,18,156 (9.27 फीसदी) तीन या अधिक विषय में फेल हैं और बोर्ड ने इन्हें क्रेडिट सिस्टम के लिए अर्ह माना है। यानि ऐसे छात्र चाहें तो जिस विषय में पास हैं उनके अलावा अन्य विषयों में अगले तीन वर्षों तक परीक्षा दे सकते हैं। इस दौरान वे यदि कुल पांच विषयों में पास हो जाते हैं तो उन्हें पास की मार्कशीट दे दी जाएगी।
UP Board Result 2026 LIVE: हाईस्कूल में भदोही और इंटर में लखनऊ अव्वल
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेशभर के 75 जिलों में से भदोही के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है तो वहीं इंटरमीडिएट में लखनऊ के परीक्षार्थी सबसे आगे हैं। वैसे तो हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से जारी सभी 75 जिलों के परिणाम में भदोही के सर्वाधिक 95.78 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
इसी प्रकार इंटर में ओवरआल पास प्रतिशत 80.38 है जिसमें लखनऊ के सर्वाधिक 89.17 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। पिछले साल हाईस्कूल में सर्वाधिक आगरा के 94.99 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे जबकि इंटर में सबसे अधिक अमेठी के 94.99% छात्रों को सफलता मिली थी। इस बार हाईस्कूल में आगरा दूसरे तो इंटर में अमेठी दूसरे स्थान पर है।
UP Board Result 2026 LIVE: इंटरमीडिएट की मेरिट में छाए विज्ञान के होनहार
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की मेरिट में विज्ञान वर्ग के मेधावी पूरी तरह से छा गए। यूपी की टॉप टेन मेरिट में शामिल सभी 23 मेधावी विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं। हालांकि ओवरआल परिणाम के मामले में कृषि के होनहारों ने बाजी मार ली है। कृषि भाग दो (इंटर) में पंजीकृत 10313 परीक्षार्थियों में से 10166 परीक्षा में शामिल हुए और 9510 (93.55 %) को सफलता मिली। दूसरे नंबर पर वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी रहे। इंटर वाणिज्य में पंजीकृत 59,189 विद्यार्थियों में से 57,356 परीक्षा में शामिल हुए और 51,856 (90.41 फीसदी) को सफलता मिली। पिछले साल भी इंटरमीडिएट कृषि भाग दो के 95.08 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। पिछले साल इंटर की टॉप टेन मेरिट में शामिल 30 मेधावियों में सभी विज्ञान वर्ग के थे।
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड इंटर में 80 तो हाईस्कूल में 90 फीसदी से ज्यादा पास
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में सफल 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.76 प्रतिशत बालिकाएं और 87.30 फीसदी बालक हैं। इंटर में पंजीकृत 25,75,460 छात्र-छात्राओं में से 24,86,072 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 19,98,317 (9,82,610 बालक और 10,15,707 बालिकाएं) सफल हैं। इंटर में सफल 80.38 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.32 प्रतिशत बालिका और 75.04 फीसदी बालक हैं। बालकों की तुलना में हाईस्कूल में 6.46 और इंटर में 11.28 प्रतिशत अधिक बालिकाएं पास हैं। इस साल इंटरमीडिएट के पास प्रतिशत में 2025 के तुलना में कमी आई है, पिछले साल 81.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे जबकि इस वर्ष 80.38 फीसदी पास हुए हैं। खास बात यह है कि 2026 की बोर्ड परीक्षा में पिछले छह सालों में सबसे कम 2,49,979 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है।
इंटर : 2025 से तुलना
● इंटर के पास प्रतिशत में पिछले साल से दशमलव 77 प्रतिशत की कमी आई है।
● ससम्मान प्रथम श्रेणी में पास परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 0.26 की वृद्धि हुई है।
● प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 0.05 की वृद्धि हुई है।
हाईस्कूल : 2025 से तुलना
● पास प्रतिशत में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि।
● बालकों के पास प्रतिशत में दशमलव 64 की वृद्धि व बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में दशमलव 11 फीसदी की कमी है
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। हर बार यही हेडिंग सुर्खियां बनती हैं कि बेटियां फिर बेटों से आगे। रोचक बात यह है कि एक-दो साल नहीं बल्कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम में पिछले चार दशक से बेटियों की बादशाहत बरकरार है। अपने प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इस साल भी हाईस्कूल में 93.76 प्रतिशत बालिकाएं और 87.30 फीसदी बालक उत्तीर्ण हैं। वहीं इंटर में सफल 86.32 प्रतिशत बालिकाएं और 75.04 फीसदी बालक पास हैं।
1986 से उपलब्ध आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि हर बार बेटियों का सफलता का प्रतिशत बेटों से बेहतर रहता है। 1986 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 62.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। इनमें 73.21 फीसदी छात्राएं जबकि 59.09 प्रतिशत छात्र पास थे। 1986 की ही हाईस्कूल परीक्षा में 43.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। जिनमें से 63.45 फीसदी छात्राएं और 39.53 प्रतिशत छात्र सफल थे। 1992 में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे, तब हाईस्कूल परीक्षा में 14.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इनमें 8.47 फीसदी लड़के जबकि चार गुना से अधिक 36.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 1992 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 30.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे जिनमें से 22.79 फीसदी बेटे और 50.07 प्रतिशत बेटियां सफल थीं। इन चार दशकों में से कोई साल ऐसा नहीं रहा जब हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में छात्रों का पास प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा हो।
UP Board Result 2026 LIVE: चार दशक से बरकरार है बेटियों की बादशाहत
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। हर बार यही हेडिंग सुर्खियां बनती हैं कि बेटियां फिर बेटों से आगे। रोचक बात यह है कि एक-दो साल नहीं बल्कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम में पिछले चार दशक से बेटियों की बादशाहत बरकरार है। अपने प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इस साल भी हाईस्कूल में 93.76 प्रतिशत बालिकाएं और 87.30 फीसदी बालक उत्तीर्ण हैं। वहीं इंटर में सफल 86.32 प्रतिशत बालिकाएं और 75.04 फीसदी बालक पास हैं।
1986 से उपलब्ध आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि हर बार बेटियों का सफलता का प्रतिशत बेटों से बेहतर रहता है। 1986 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 62.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। इनमें 73.21 फीसदी छात्राएं जबकि 59.09 प्रतिशत छात्र पास थे। 1986 की ही हाईस्कूल परीक्षा में 43.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। जिनमें से 63.45 फीसदी छात्राएं और 39.53 प्रतिशत छात्र सफल थे। 1992 में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे, तब हाईस्कूल परीक्षा में 14.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इनमें 8.47 फीसदी लड़के जबकि चार गुना से अधिक 36.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 1992 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 30.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे जिनमें से 22.79 फीसदी बेटे और 50.07 प्रतिशत बेटियां सफल थीं। इन चार दशकों में से कोई साल ऐसा नहीं रहा जब हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में छात्रों का पास प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा हो।
UP Board Result 2026 LIVE: 89 परीक्षार्थियों का परिणाम अपूर्ण
इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल 89 परीक्षार्थियों का परिणाम अपूर्ण रहा। इससे पहले लगातार तीन साल तक किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं था। पिछले चार दशकों का परिणाम देखें तो 1992 में कल्याण सिंह के कार्यकाल में सबसे कम परीक्षार्थी पास हुए थे। 1986 से अब तक रिकॉर्ड के अनुसार 1992 में हाईस्कूल के मात्र 14.70 प्रतिशत परीक्षार्थियों को ही सफलता मिली थी। उस साल 8.47 प्रतिशत छात्र और 36.44 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं। कई स्कूल ऐसे भी थे जहां के सभी बच्चे फेल हो गए थे। कुछ स्कूलों में एक-दुक्का छात्र ही पास हुए थे। उस परीक्षा में जो प्रथम श्रेणी में पास हुआ वह आज तक सिर गर्व से ऊंचा करके कहता है कि कल्याण सिंह के समय में हाईस्कूल में फर्स्ट डिविजन मिली थी।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड पहली बार हाईस्कूल में सर्वाधिक परीक्षार्थी पास
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम ने यूपी बोर्ड के 103 साल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल सर्वाधिक छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इससे पहले 2025 की बोर्ड में सर्वाधिक 90.11 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 27,61,972 विद्यार्थियों में से 26,01,381 परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 23,52,181 यानि 90.42 प्रतिशत पास हुए हैं।
इससे पहले 2021 में हाईस्कूल के 99.53 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। उस साल कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी इसलिए परीक्षा के आधार पर सफलता की बात करें तो 2026 में हाईस्कूल के सर्वाधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं। वैसे तो 1923 से 2026 तक यूपी बोर्ड 104 परिणाम घोषित कर चुका है लेकिन 2021 में कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई इसलिए इस साल 103 साल की सफलता का रिकॉर्ड टूटा है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसके लिए बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की।
इन वर्षों में 80 फीसदी से अधिक रहा परिणाम
वर्ष हाईस्कूल
2012 83.75
2013 86.63
2014 86.71
2015 83.74
2016 87.66
2017 81.18
2019 80.07
2020 83.31
2022 88.18
2023 89.78
2024 89.55
2025 90.11
2026 90.42
1992 में सबसे कम बच्चे हुए थे पास
UP Board Result 2026 Live: 17 मई तक करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमत: परिणाम घोषित होने के 25 दिन तक स्क्रूटनी के आवेदन लिए जाते हैं। लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर निर्धारित है। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। उसके बाद स्क्रूटनी के ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 17 मई तक भेजेंगे।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में बेटियों ने गाड़े झंडे, क्या रहा पास प्रतिशत
UP Board Result 2026 Live: पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में पंजीकृत कुल 27,61,972 परीक्षार्थियों में से 26,01,381 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 23,52,181 (11,72,862 बालक और 11,79,319 बालिकाएं) उत्तीर्ण हुए हैं।हाईस्कूल में सफल 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.76 प्रतिशत बालिकाएं और 87.30 फीसदी बालक हैं। इंटर में पंजीकृत 25,75,460 छात्र-छात्राओं में से 24,86,072 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 19,98,317 (9,82,610 बालक और 10,15,707 बालिकाएं) सफल हैं। इंटर में सफल 80.38 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.32 प्रतिशत बालिका और 75.04 फीसदी बालक हैं। बालकों की तुलना में हाईस्कूल में 6.46 और इंटर में 11.28 प्रतिशत अधिक बालिकाएं पास हैं।खास बात यह है कि 2026 की बोर्ड परीक्षा में पिछले छह सालों में सबसे कम 2,49,979 (हाईस्कूल 160591 और इंटर 89388) छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। पिछले साल 302508 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से अनुपस्थित थे।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड परिणाम 2026- हाईस्कूल में कशिश-अंशिका, इंटर में शिखा टॉपर
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार शाम चार बजे घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की कशिश वर्मा और द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 600 में से 587 (97.83 प्रतिशत) अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की शिखा वर्मा ने 500 में से 488 (97.60 प्रतिशत) अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि हाईस्कूल की टॉप थ्री सूची में शामिल छह मेधावियों में पांच बालिकाएं हैं जबकि इंटरमीडिएट की टॉप थ्री सूची में पांचों बालिकाओं को जगह मिली है।
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस स्ट्रीम से कितने पास हुए, लड़के लड़कियों का रिजल्ट कैसा रहा
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस स्ट्रीम से कितने पास हुए, लड़के लड़कियों का रिजल्ट कैसा रहा
मानविकी : कुल 76.18% छात्र पास हुए (बालक: 67.11%, बालिका: 81.06%)।
विज्ञान : कुल 82.15% छात्र पास हुए (बालक: 76.79%, बालिका: 90.44%)।
वाणिज्य : कुल 90.41% छात्र पास हुए (बालक: 87.16%, बालिका: 96.25%)।
कृषि भाग-1 : कुल 69.51% छात्र पास हुए (बालक: 68.09%, बालिका: 84.69%)।
कृषि भाग-2 : कुल 93.55% छात्र पास हुए (बालक: 93.29%, बालिका: 96.27%)।
व्यावसायिक : कुल 81.16% छात्र पास हुए (बालक: 76.86%, बालिका: 86.47%)।
UP Board Result 2026 Live: सहारनपुर की आयुषी, मुजफ्फरनगर वंश सैनी, बुलंदशहर से आरती टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड के परिणाम में मेरठ-सहारनपुर मंडल के मेधावियों ने एक बार फिर से खुद को साबित करते हुए प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेधावियों की सूची में शुमार कर लिया। दसवीं में इन दोनों मंडलों से तीन और इंटर में एक मेधावी ने यूपी टॉप-10 मेधावियों की सूची में जगह बनाई है। दसवीं मे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर जबकि इंटर में बागपत के मेधावी को टॉप-10 में जगह मिली है। टॉप-10 सूची में नाम आते ही छात्र-छात्राओं के साथ परिजन एवं स्कूल गदगद हो गए।
दसवीं में सहारनपुर में यमुना खादर इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी ने छह सौ में से 582 अंक पाए हैं। आयुषी ने 97 फीसदी अंक ला प्रदेश में पांचवां स्थान पाया है। मुजफ्फरनगर से उमर जेपी एसडी इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 96.83 फीसदी के साथ 581 अंक पा प्रदेश में छठा स्थान जबकि बुलंदशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज अनूपशहर की छात्रा आरती ने 96.33 फीसदी के साथ 578 अंक पाकर प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटर में बागपत के श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्रा अवी तोमर ने पांच सौ अंकों में से 484 अंक हासिल किए हैं। अवी ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया। 10-12 वीं के टॉप-10 मेधावियों में उक्त दोनों मंडलों से शुमार चार मेधावियों में से तीन छात्राएं और एक छात्र है।
UP Board 12th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में किस जिले से कितने प्रतिशत पास हुए
UP Board 12th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में किस जिले से कितने प्रतिशत पास हुए
क्रमांक जनपद उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
1. लखनऊ 89.17
2. अमेठी 88.96
3. अमरोहा 88.87
4. गोण्डा 88.82
5. चित्रकूट 88.39
6. फतेहपुर 87.79
7. मुरादाबाद 87.45
8. गाजियाबाद 87.24
9. महाराजगंज 87.11
10. हापुड़ 87.10
11. शामली 87.05
12. गौतम बुद्ध नगर 86.51
13. महोबा 86.46
14. बाँदा 86.36
15. सिद्धार्थ नगर 86.24
16. कानपुर नगर 86.14
17. सीतापुर 85.83
18. सोनभद्र 85.82
19. रायबरेली 85.73
20. सन्तकबीर नगर 85.50
21. उन्नाव 85.45
22. हमीरपुर 84.62
23. कुशीनगर 84.47
24. बागपत 84.04
25. मेरठ 84.02
26. मुज़फ्फरनगर 83.90
27. रामपुर 83.79
28. बाराबंकी 83.56
29. सम्भल 83.54
30. इटावा 83.49
31. अयोध्या 83.27
32. कौशाम्बी 83.10
33. आगरा 83.01
34. बिजनौर 82.85
35. बस्ती 82.78
36. सहारनपुर 82.39
37. फर्रुखाबाद 82.31
38. अम्बेडकरनगर 82.25
39. भदोही 82.21
40. बहराइच 82.04
41. बरेली 81.96
42. हरदोई 81.60
43. मऊ 81.37
44. बलरामपुर 80.49
45. सुल्तानपुर 80.32
46. बदायूँ 80.23
47. मिर्ज़ापुर 79.70
48. वाराणसी 79.41
49. कन्नौज 78.75
50. औरैया 78.62
51. बुलन्दशहर 78.60
52. शाहजहाँपुर 78.60
53. चंदौली 78.55
54. एटा 77.68
55. फिरोजाबाद 77.63
56. ललितपुर 77.31
57. कासगंज 77.23
58. कानपुर देहात 77.17
59. गोरखपुर 76.91
60. पीलीभीत 76.44
61. अलीगढ़ 75.81
62. मैनपुरी 75.80
63. झाँसी 75.71
64. हाथरस 75.65
65. मथुरा 75.38
66. आज़मगढ़ 75.33
67. बलिया 75.13
68. गाज़ीपुर 74.75
69. जौनपुर 74.47
70. लखीमपुर खीरी 74.31
71. प्रयागराज 74.29
72. श्रावस्ती 72.72
73. जालौन 72.11
74. प्रतापगढ़ 70.81
75. देवरिया 66.82
UP Board 10th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में किस जिले से कितने पास हुए
UP Board 10th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में किस जिले से कितने पास हुए
भदोही: 95.78%
आगरा: 95.40%
प्रयागराज: 95.36%
कानपुर नगर: 95.20%
कुशीनगर: 93.99%
अमरोहा: 93.74%
मेरठ: 93.59%
गौतम बुद्ध नगर: 93.49%
सन्तकबीर नगर: 93.34%
मथुरा: 93.27%
मऊ: 93.22%
जालौन: 93.03%
गाज़ियाबाद: 92.93%
लखनऊ: 92.90%
महाराजगंज: 92.76%
शामली: 92.48%
गाजीपुर: 92.13%
फतेहपुर: 92.09%
सिद्धार्थ नगर: 92.09%
अयोध्या: 92.03%
हाथरस: 91.84%
बस्ती: 91.83%
आज़मगढ़: 91.63%
हमीरपुर: 91.57%
वाराणसी: 91.49%
मुरादाबाद: 91.41%
औरैया: 91.26%
झाँसी: 91.15%
सहारनपुर: 91.12%
देवरिया: 91.12%
कासगंज: 91.08%
बुलन्दशहर: 91.08%
अम्बेडकरनगर: 91.01%
गोण्डा: 90.95%
हापुड़: 90.77%
मुज़फ्फरनगर: 90.71%
बाराबंकी: 90.65%
बागपत: 90.64%
प्रतापगढ़: 90.60%
कन्नौज: 90.55%
अलीगढ़: 90.37%
सम्भल: 90.18%
UP Board 12th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में कितने विद्यार्थी किस डिविजन से पास हुए
UP Board 12th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में कितने विद्यार्थी किस डिविजन से पास हुए
श्रेणीवार उत्तीर्ण छात्र (इण्टरमीडिएट)
सम्मान सहित प्रथम श्रेणी: 1,58,789 छात्र (7.95%) ।
प्रथम श्रेणी: 8,29,281 छात्र (41.50%) ।
द्वितीय श्रेणी: 8,81,116 छात्र (44.09%) ।
तृतीय श्रेणी: 73,927 छात्र (3.70%) ।
UP Board Result 2026 Live : एक ही स्कूल से हैं 10वीं-12वीं की टॉपर
UP Board Result 2026 Live : सीतापुर की कशिश वर्मा ने कुल 97.83 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 10वीं में पहला स्थान हासिल किया है। यूपी बोर्ड इंटर की टॉपर शिखा हैं। दोनों ही छात्राएं सीतापुर के महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की स्टूडेंट हैं।
UP Board 10th Result 2026 Live : झांसी के ऋषभ साहू ने रचा इतिहास, यूपी में पाया तीसरा स्थान
UP Board 10th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में झांसी के ऋषभ साहू ने इतिहास रचते हुए यूपी में तीसरा स्थान हासिल किया। ऋषभ साहू को 97.33 प्रतिशत अंक मिले। झांसी शहर से करीब 22 किमी दूर उल्दन गांव के रहने वाले ऋषभ लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल के छात्र हैं। जैसे ही उन्हें अपने परिणाम के बारे में जानकारी हुई गांव में जश्न शुरू हो गया। आसपास के लोगों बधाई देने ऋषभ के घर पहुंचने लगे। परिजनों ने भी मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। ऋषभ ने अपनी सफलता को श्रेय स्कूल के गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बलबूते कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। ऋषभ के पिता किसान हैं।
UP Board 10th Result 2026 Live हाईस्कूल टॉप 10 में सीतापुर के 13 छात्र
UP Board 10th Result 2026 Live यूपी बोर्ड के रिजल्ट में सीतापुर के मेधावियों ने इस बार परचम लहरा दिया है। हाईस्कूल टॉपर लिस्ट में सीतापुर के 13 छात्र और इंटरमीडिएट टॉप टेन में सीतापुर के चार छात्र आए हैं।
बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार महमूदाबाद की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की ही अर्पिता ने 10 वीं की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा, एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज महमूदाबाद की दिव्या वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवा, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज की अनामिका मौर्य ने 96.67 अंक अर्जित कर प्रदेश में सातवां, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंकित कुमार ने 96.67 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां, आंनदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैपालापुर के नैतिक पाण्डेय 96.50 प्रतिशत अंक के साथ आठवीं, एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज बाबाकुटी की आरोही वर्मा ने 96.05 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की स्नेहा वर्मा ने 96.33 अंक अर्जित कर प्रदेश में नौवां, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कालेज की सगुन वर्मा ने 96.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में नौवां, सीता इंटर कॉलेज के अंश वर्मा व अंशिका वर्मा, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अनुराधा वर्मा ने 96.17 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट में टॉप टेन में सीतापुर के चार छात्र
इंटरमीडिएट में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अनुष्का यादव 96.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवा स्थान पाया है। इसी कॉलेज की मानसी पोरवाल ने 96.40 अंक अर्जित कर छठा स्थान, बाबू राम सावित्री देवी की वैष्णवी ने 96.40 अंक अर्जित कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं में बदायूं बना टॉप जिला, आगरा और अलीगढ़ भी आगे
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बदायूं ने 95.78 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ टॉप पर जगह बनाई है। इसके बाद आगरा 95.40 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ ने 95.36 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रयागराज भी 95.36 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ टॉप प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार कई जिलों ने एक समान रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य का कुल परिणाम मजबूत रहा है।
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं में कानपुर की दिशा पाण्डेय ने किया सिटी टॉप, यूपी में छठवां स्थान
UP Board 10th Result 2026 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक पाकर यूपी में छठवां स्थान पाने वाली पारितोष स्कूल नौबस्ता की दिशा पांडेय ने कानपुर में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि सोशल पर वह बिल्कुल सक्रिय नहीं रहती थीं। जो स्कूल में पढ़ाया जाता था उसका रोज रिवीजन करती थीं और हर हफ्ते के रविवार को सेल्फ टेस्ट दिया करती थीं। वह अपनी पढ़ाई और अच्छे अंक लाने का श्रेय अपनी बड़ी मम्मी और मां-बाप देती हैं। बताया कि बड़ी मम्मी ने बहुत मदद की है। मां-पिता ने हर जगह उनका बहुत साथ दिया। वह कहती हैं कि हर सब्जेक्ट का रोज रिवीजन करना चाहिए और हफ्ते में एक दिन अपना टेस्ट खुद लेना चाहिए। इसका परिणाम बहुत बेहतर आएगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद यूपीएससी की परीक्षा ट्राई करके उसे निकालने का है।
UP Board 12th Toppers List 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
UP Board 12th Toppers List 2026 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के टॉप-10 विद्यार्थियों की लिस्ट
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
UP Board Result 2026 Live: सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, मां सरस्वती से यही प्रार्थना है।'
UP Board 10th Toppers 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
UP Board 10th Toppers 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक,विद्यार्थी का नाम,विद्यालय का नाम,अंक,प्रतिशत
1,कशिश वर्मा,"बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर",587/600,97.83%
UP Board Result 2026 Live: कैदियों का रिजल्ट कैसा रहा
UP Board Result 2026 Live: हाईस्कूल में राज्य की विभिन्न जेलों से कुल 68 बंदी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 67 ने सफलता प्राप्त की। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत बहुत ही शानदार, 98.53% रहा।
इण्टरमीडिएट में कुल 135 बंदी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 114 ने परीक्षा पास की। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 84.44% रहा
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में विभिन्न स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में विभिन्न स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा
शासकीय विद्यालय: हाईस्कूल में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 87.93% रहा।
इण्टरमीडिएट में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 83.17% रहा ।
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय: हाईस्कूल में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.98% रहा ।
इण्टरमीडिएट में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 78.98% रहा ।
स्ववित्तपोषित विद्यालय:
हाईस्कूल में इन विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहाँ 92.32% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए ।
इण्टरमीडिएट में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 81.00% रहा
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बेटियों ने गाड़े झंडे
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का पास प्रतिशत और उत्तीर्ण होने की कुल संख्या लड़कों से ज्यादा है। इसके अलावा, लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन के बीच का अंतर हाईस्कूल (6.46%) की तुलना में इंटरमीडिएट (11.28%) में अधिक देखने को मिला है
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा
UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा। 10वीं की तरह इसमें भी बालिकाओं ने बाजी मारी। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.32% रहा, जबकि बालकों का 75.04% रहा (बालिकाओं का प्रदर्शन 11.28% बेहतर रहा)।
कुल 24,86,072 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 19,98,317 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 488/500 अंक (97.60%) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.47% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 77.54% रहा।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट में परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा। बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से बेहतर रहा। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% था (बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.46% अधिक रहा)। परीक्षा में कुल 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 23,52,181 उत्तीर्ण घोषित किए गए। रेगुलर परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51% रहा, जो प्राइवेट परीक्षार्थियों (66.67%) से काफी बेहतर है
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं में लखनऊ की टॉपर कौन
UP Board 10th Result 2026 Live: लखनऊ में संयुक्त रूप से हाईस्कूल की सिटी टॉपर बनी अद्रिजा चौरसिया, 96.17, आरोही सिंह 96.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉप-3 में शामिल 6 छात्रों में से 5 छात्राएं हैं, जो महिला शिक्षा के स्तर और उसकी गुणवत्ती के ऊपर होते ग्राफ को दर्शाता है।