UP Board 10th 12th Result 2026 : खत्म होने वाला है इंतजार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की उलटी गनती शुरू

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

up board result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है। 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

UP Board 10th 12th Result 2026 : खत्म होने वाला है इंतजार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की उलटी गनती शुरू

up board result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की तरफ से इस साल का सबसे बड़ा अपडेट जल्द सामने आने वाला है। 10वीं और 12वीं के करीब 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। जिस रिजल्ट का इंतजार महीनों से किया जा रहा था वह अब कभी भी जारी हो सकता है। इस बार की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही छात्र और उनके परिवार रिजल्ट की तारीख को लेकर लगातार अपडेट तलाश रहे थे। अब ताजा जानकारी के मुताबिक कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल 2026 को ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते के आस-पास आ सकते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए डेटा फीडिंग का काम जारी

कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब बोर्ड का पूरा फोकस डेटा फीडिंग और रिजल्ट फाइनल करने पर है। हर छात्र के नंबर को डिजिटल सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है, ताकि रिजल्ट जारी करते समय किसी तरह की गलती न हो। सके साथ ही मेरिट लिस्ट भी तैयार की जा रही है। टॉपर्स की सूची बनाने में खास सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि यही लिस्ट बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी। बोर्ड अधिकारी इस काम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान पर आसानी से मिलेगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आप लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको आसान सी प्रक्रिया अपनानी होगी। सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com के करियर सेक्शन में जाना होगा। वहां आपको बोर्ड रिजल्ट का सेक्शन दिखाई देगा। बोर्ड सेक्शन में यूपी बोर्ड नजर आएगा, वहां क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। अपनी क्लास के अनुसार विकल्प चुनने पर एक पेज और खुलेगा जहां आपको कुछ विवरण भरने होंगे। रिजल्ट घोषित होते ही आपको मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट आएगा। इसके लिए कृपया ये जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

यहां देखें लाइव हिन्दुस्तान पर यूपी बोर्ड रिजल्ट पाने की डायरेक्ट लिंक

20 से 25 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारी पूरी हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि रिजल्ट ज्यादा दूर नहीं है।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए दो आधिकारिक वेबसाइट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

पहली वेबसाइट है upmsp.edu.in और दूसरी है upresults.nic.in। इन दोनों साइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना समय गंवाए उसे चेक किया जा सके।

वेबसाइट क्रैश होने पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए ये हैं दूसरे विकल्प

हर साल रिजल्ट के दिन लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए बोर्ड ने कुछ वैकल्पिक तरीके भी बताए हैं। छात्र उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से छात्र डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है, जिसके बाद मोबाइल पर ही नंबर मिल जाते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।