Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board Result 2025 How to check upmsp Class 10th and 12th Result on Digi lockers and SMS
UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज, जानें Digilocker व SMS के जरिए कैसे कर पाएंगे चेक?

UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज, जानें Digilocker व SMS के जरिए कैसे कर पाएंगे चेक?

संक्षेप:

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। जानें रिजल्ट को किन तरीकों से चेक किया जा सकता है।

Apr 24, 2025 07:59 pm ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2025, गुरुवार को जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा परिणाम लाइव हिन्दुस्तान पर भी जारी होंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी अपना परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद मार्कशीट को डिजिलॉकर पर अपलोड किया जाएगा। जानें यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे कर पाएंगे चेक-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद यहां करें क्लिक

UP Board 10th Result

UP Board 12th Result

वेबसाइट पर कैसे करें रिजल्ट चेक-

1.रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सबमिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कल जारी होगा, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे करें चेक- सबसे पहले आपको मोबाइल पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलना होगा। अब UP 10/12 रोल नंबर टाइप करना होगा। इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।

Digilocker पर कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट-

सबसे पहले www.digilocker.gov.in की वेबसाइट पर जाएं या ऐप स्टोर से ‘Digilocker’ डाउनलोड करें।

मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।

‘Education’ सेक्शन में जाएं और ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ टाइप करके सर्च करें।

रिजल्ट का ऑप्शन चुनें।

रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें।

डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।

भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।