Hindi Newsकरियर न्यूज़UP board released schedule for board exam of class 10th and 12th 2026 on upmsp edu in UP board exam 2026
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने का शेडयूल जारी, 5 अगस्त है लास्ट डेट

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने का शेडयूल जारी, 5 अगस्त है लास्ट डेट

संक्षेप:

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 2026 कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Wed, 16 July 2025 09:54 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPMSP UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 कक्षा दसवीं (हाईस्कूल) और बारहवीं (इंटरमीडिएट) की 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के विवरण अपलोड किए जाएंगे। विद्यालयों को 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के विवरण 5 अगस्त तक अपलोड करने होंगे। परीक्षा शुल्क विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधान या प्रिन्सिपल को जमा कराना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूल के प्रधान या प्रिन्सिपल छात्रों के परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के जरिए कोषागार में जमा कराएंगे। कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2025 है। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाएगा, उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। यदि कोई छात्र 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाएं तो उन्हें 16 अगस्त, 2025 तक परीक्षा शुल्क के साथ 100 रुपये लेट फीस भी भरनी होगी। लेट फीस जमा करने वाले छात्रों की सूचना यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त, 2025 के रात 12 बजे तक है।

स्कूल के प्रधान या प्रिन्सिपल छात्रों की अपलोड की हुई शैक्षिक विवरण को चेक करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 है। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यालय एक से 10 सितंबर तक विवरण में संशोधन कर सकेंगे। फाइनल नामावली व फोटोयुक्त विवरण परिषद को भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। यह विवरण संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी जमा किया जाएगा।

यूपी बोर्ड में कक्षा दसवीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र को 500.75 रुपये देने होंगे और बारहवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र को 600.75 रुपये देने होंगे। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थी (प्राइवेट छात्र) को दसवीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए 706 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा और बारहवीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए 806 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।