Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board has fewer commerce students, ICAI has taken the initiative to increase the number through Project Commerce
UP board: यूपी बोर्ड में कॉमर्स के स्टूडेंट्स कम, प्रोजेक्ट वाणिज्य से बढ़ाएंगे संख्या, ICAI ने की पहल

UP board: यूपी बोर्ड में कॉमर्स के स्टूडेंट्स कम, प्रोजेक्ट वाणिज्य से बढ़ाएंगे संख्या, ICAI ने की पहल

संक्षेप:

यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों में कॉमर्स की पढ़ाई को प्रोजेक्ट वाणिज्य से बढ़ावा देंगे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने वैश्विक स्तर पर सक्षम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तैयार करने

Dec 21, 2025 09:31 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों में कॉमर्स की पढ़ाई को प्रोजेक्ट वाणिज्य से बढ़ावा देंगे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने वैश्विक स्तर पर सक्षम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तैयार करने और कॉमर्स की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट वाणिज्य नाम से पहल की है। इसके तहत शुक्रवार को दिल्ली में देशभर के बोर्ड प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित की गई जिसमें वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के प्रमुख विषयों तथा आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बैठक में यूपी बोर्ड की ओर से अपर सचिव शोध डॉ. स्कंद शुक्ल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि बैठक में चर्चा की गई कि किस प्रकार एआई तकनीकों को शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन प्रक्रियाओं में प्रभावी ढंग से एकीकृत कर शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाया जा सकता है।

वाणिज्य शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिद्धांतों का समावेशन, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप नए युग की वाणिज्यिक भूमिकाओं के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग और स्कूल शिक्षा में एआई का प्रभावी लाभ उठाने पर चर्चा हुई। आईसीएआई की यह पहल देश में वाणिज्य शिक्षा को नई दिशा देने और विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस साल केवल 59 हजार छात्रों ने लिया है कॉमर्स

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के स्कूलों में वाणिज्य की पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राओं में कोई रुचि नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत 24,79,352 छात्र-छात्राओं में से 1216270 ने जीव विज्ञान, 398567 ने गणित, 465556 ने समाजशास्त्र, 390239 ने नागरिक शास्त्र विषय लिया है तो वहीं केवल 59195 ने लेखाशास्त्र (एकाउंटेंसी) लिया है। 2025 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 2705009 परीक्षार्थियों में से केवल 60201 ने लेखाशास्त्र लिया था। उससे पहले 2024 में पंजीकृत इंटर के 2578007 परीक्षार्थियों में से 53057 ने लेखाशास्त्र लिया था।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।