UP Board Exams 2026: यूपी बोर्ड का हाई अलर्ट, आज अंग्रेजी, गणित और बायोलॉजी की परीक्षाओं पर प्रशासन की कड़ी नजर
UPMSP UP Board Exams 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान आज का दिन सबसे कठिन माना जा रहा है क्योंकि इस दिन हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के सबसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही हैं।
UP Board Exams 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षाओं में आज सोमवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान यह दिन सबसे कठिन माना जा रहा है क्योंकि इस दिन हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के सबसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही हैं। नकल पर नकेल कसने और परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए बोर्ड की पूरी मशीनरी 'हाई अलर्ट' मोड पर है।
परीक्षाओं का शेड्यूल
प्रशासन की सतर्कता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षाओं को दो पालियों में बांटा गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं:
पहली पाली: हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस पाली में हाईस्कूल के 26,76,471 और इंटरमीडिएट के 32,549 छात्र, यानी कुल 27,09,020 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
दूसरी पाली: इसमें हाईस्कूल के ट्रेड विषय और इंटरमीडिएट के गणित व जीव विज्ञान की महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं। इस पाली में कुल 16,14,632 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं, जिनमें 16,14,439 छात्र केवल गणित और जीव विज्ञान के हैं।
क्यों है 'हाई अलर्ट'?
बोर्ड ने इन विषयों को 'अति संवेदनशील' की श्रेणी में रखा है। पिछले वर्षों के अनुभवों को देखते हुए, बोर्ड को इन तीन मुख्य विषयों—अंग्रेजी, गणित और जीव विज्ञान—में नकल के सबसे अधिक प्रयास होने की आशंका रहती है। यही कारण है कि मुख्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी
परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा का स्तर इतना ऊंचा है कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह स्वयं बोर्ड मुख्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने कंट्रोल रूम के जरिए प्रदेश भर के सभी परीक्षा केंद्रों के 'स्ट्रांग रूम' में रखे गए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया।
आने वाले दिनों की चुनौतियां
बोर्ड की नजर सिर्फ सोमवार पर ही नहीं, बल्कि आगामी परीक्षाओं पर भी है। आगे की परीक्षाओं के लिए भी बोर्ड ने हाई अलर्ट जारी रखा है:
25 फरवरी: हाईस्कूल विज्ञान, जबकि इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) व समाजशास्त्र (सोश्योलॉजी) की परीक्षा होगी।
27 फरवरी: हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन सभी महत्वपूर्ण विषयों के लिए बोर्ड ने पर्यवेक्षकों और सचल दलों (फलाइंग स्कवॉड)) को विशेष निर्देश दिए हैं। छात्रों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करें, क्योंकि बोर्ड की निगरानी तकनीक बेहद उन्नत है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


