UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा आज से, क्या अनिवार्य और क्या बैन, 10 अहम नियम
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी।

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा आज 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिन्दी की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली में और 12वीं इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि सुबह 8.30 से शुरू होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षार्थी समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
बोर्ड ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी इनका रखें खास ख्याल
1- अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल का परिचय पत्र जरूर रखें।
कब तक मिलेगी एंट्री
2- परीक्षा के समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे ताकि जांच और कक्ष खोजने में दिक्कत न हो। आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएंगे।
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी।
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि यदि प्रवेश पत्र खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक नामावली से मिलान करेंगे। सही पाए जाने पर छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बाद में छात्र को अपने विद्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कॉपी लाकर जमा करनी होगी।
3- अपने बैग, कपड़े और बॉक्स अच्छी तरह जांच लें कि कोई अवांछित कागज या नोट्स न रह जांए
4- परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैल्कुलेटर आदि न लेकर जाएं
5- सीट पर बैठने से पहले आसपास अच्छी तरह जांच लें, कागज के अवांछित टुकड़े न रहने दें
6- पेपर से पहले शुरुआती 15 मिनट कॉपी पर अपना नाम, रोल नंबर आदि भरने के साथ इसे पुन: जांच लें
7- कॉपी के पन्ने अगर फटे हों तो कक्ष निरीक्षक को सूचना देकर इसे तत्काल बदल लें
8- प्रश्नपत्र में पहले आसान और फिर बड़े उत्तर वाले प्रश्नों को हल करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेपर की आखिरी घंटी बजने के बाद बी और सी कॉपी (यदि ली है) तो उसे सबसे पहले नत्थी जरूर कर लें।
9- बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी किसी भी स्थिति में पुरुष कक्ष निरीक्षक या अधिकारी द्वारा नहीं ली जाएगी।
10- उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर यूनिक कोड (केंद्र कोड) की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर और पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी।
सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर से होगी लाइव मॉनिटरिंग
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में बने राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम का मंगलवार को उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम, लखनऊ में टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर-18001806607 एवं 18001806608 तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001805310 एवं 18001805312 है। upmspexam 2026@ gmail.com, फेसबुक upmsp@2026 एक्स हैण्डल, @upmspexam2026 व्हाट्सएप नम्बर 9235822913 से भी संपर्क किया जा सकता है।
वहीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकार्डरयुक्त दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा की लाइव मॉनीटरिंग वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी।
निगरानी में रहेंगे प्रश्नपत्र
डीआईओएस ने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में सीसी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी खोलेंगे। अलमारी से विषय वार प्रश्न पत्र निकालेंगे। इन्हें अलमारी खोलने व बंद करने का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


