Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board Exam 2026 Centers: Girls Exam Center Allotted 28km Away, Ignoring 7km Norm
UP Board: यूपी बोर्ड की बड़ी लापरवाही; छात्राओं के लिए 7 किमी का नियम कागजी, 28 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

UP Board: यूपी बोर्ड की बड़ी लापरवाही; छात्राओं के लिए 7 किमी का नियम कागजी, 28 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

संक्षेप:

UP Board Exam Centers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की छात्राओं का परीक्षा केन्द्र स्कूल से करीब 28 किलोमीटर दूर बना दिया है। जबकि छात्राओं के परीक्षा केन्द्र की स्कूल से दूरी का मानक 7 किलोमीटर निर्धारित है।

Jan 05, 2026 09:28 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

UP Board Exam Centers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की छात्राओं का परीक्षा केन्द्र स्कूल से करीब 28 किलोमीटर दूर बना दिया है। जबकि यूपी बोर्ड ने छात्राओं के परीक्षा केन्द्र की स्कूल से दूरी का मानक सात किलोमीटर निर्धारित किया है। स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा केन्द्र ज्यादा दूर बनाने की शिकायत की। इसके बावजूद केन्द्र नहीं बदला गया। निगोहा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज नारायणपुरी रघुनाथ खेड़ा के इंटरमीडिएट की 45 छात्राएं 28 किलोमीटर दूर सिसेंडी के अमिलिहा खेड़ा स्थित एसीडी पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा देने जाएंगी। जबकि छात्रों का परीक्षा केन्द्र आठ किलोमीटर के भीतर निगोहा में बना दिया है। ‘हिन्दुस्तान’ की पड़ताल में मानक से ज्यादा दूर बनाए गए शहर के कई परीक्षा केन्द्रों के नाम सामने आए हैं। जिनकी दूरी मानक से ज्यादा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो दर्जन केन्द्र मानक से ज्यादा दूर बनाए

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लखनऊ में 120 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं के 1,03088 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के मुताबिक शहर व ग्राीमण क्षेत्र के करीब दो दर्जन स्कूलों के परीक्षा केन्द्र मानक से ज्यादा दूर बनाए गए हैं। इनमें कई 20 किमी. से अधिक दूर हैं। इन केन्द्रों तक सीधे पहुंचने के लिये साधन भी नहीं हैं। कई साधन बदलने होंगे। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से शिकायत कर कहा कि बेटियां इतनी दूर कैसे जाएंगी?‌

आपत्ति के बाद भी नहीं बदला गया केन्द्र

निगोहा नारायणपुरी रघुनाथ खेड़ा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमरेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि इंटरमीडिएट की छात्राओं का सेंटर सिसेंडी गया है। जबकि छात्रों का परीक्षा केन्द्र निगोहा में ही बना है। छात्राओं का परीक्षा दूर बनाए जाने की जानकारी होने पर डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज करायी थी, लेकिन अंतिम सूची में दोबारा से उसी केन्द्र को बना दिया।

तय मानको से इतर परीक्षा केन्द्र बना दिए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों से परीक्षा केन्द्र की दूरी के मानक तय किये हैं। छात्राओं के लिये अधिकतम सात किमी और छात्रों के लिए 12 किमी की दूरी का मानक है। विशेष परिस्थितियों में ये दूरी 15 किमी तक बढ़ायी जा सकती है। लखनऊ में करीब दो दर्जन परीक्षा केन्द्र मानक से अधिक दूर बना गए हैं।

निगोहा में एसबीएन कॉलेज नारायणपुरी रघुनाथ खेड़ा की इंटर की 45 छात्राओं का परीक्षा केन्द्र 28 किमी. दूर सिसेंडी के एसीडी पब्लिक कॉलेज में बनाया है। छात्राएं पहले निगोहा, फिर सिसेंडी पहुंचेगी फिर परीक्षा केन्द्र जाएंगी।

शारदानगर रश्मिखण्ड स्थित सुशीला पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र 15 किमी. से अधिक दूर मोहान रोड स्थित राजकीय दृष्टि बाधित स्कूल परीक्षा देने जाएंगे। हाईस्कूल के 12 छात्रों का परीक्षा केन्द्र मोहान रोड पर बना है। इनमें से कई छात्र स्कूल से तीन से चार किलोमीटर दूर रहते हैं। इनका केन्द्र 20 किलोमीटर होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।