UP Board Time Table 2027 Pdf : देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट 2027, पूरा टाइम टेबल

लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Board 10th 12th Time Table 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक साथ पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। 2027 में भी 2026 की तरह 15 कार्यदिवसों में परीक्षाएं कराई जाएंगी।

UP Board 10th 12th Time Table 2027
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट 2027

UP Board 10th 12th Time Table 2027: यूपी बोर्ड की इस सत्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 में ही संपन्न होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार 10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक साथ पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। 2027 में भी 2026 की तरह 15 कार्यदिवसों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बोर्ड ने तकरीबन चार महीने पहले ही बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह समय-सारिणी संभावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव मार्च में संभावित मानते हुए टाइम टेबल जारी किया है। यदि विधानसभा चुनाव की तारीखें टकराती है तो बोर्ड परीक्षा की तिथियां संशोधित होंगी।

छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने कठिन विषयों की परीक्षा में पर्याप्त अंतराल रखा है। हाईस्कूल में दस फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को गणित और 17 फरवरी को विज्ञान का पेपर है। तीनों ही परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को रिवीजन के लिए दो से तीन दिन का अंतराल मिलेगा।

वहीं इंटर में आठ फरवरी को अंग्रेजी, 12 के जीव विज्ञान व गणित, 15 फरवरी को रसायन विज्ञान और 17 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। इस साल हाईस्कूल में 27,75,741 और इंटर में 24,28,972 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं एक साथ पांच से 24 फरवरी तक कराई जाएंगी। वहीं 2027 में होली का त्योहार मार्च में मनाया जाएगा। 21 मार्च को होलिका दहन और 22 को होली है।

यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट 2027 (UP Board 10th Datesheet 2027)

हाईस्कूल (कक्षा 10) समय सारणी

05 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी

सांय 2:00 – 5:15 — —

08 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — सामाजिक विज्ञान

सांय 2:00 – 5:15 — —

09 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — एनसीसी

सांय 2:00 – 5:15 — मानव विज्ञान

10 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — अंग्रेज़ी

सांय 2:00 – 5:15 — इलेक्ट्रिशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)

12 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — गृह विज्ञान (बालिकाओं हेतु / बालकों हेतु एवं उन छात्राओं हेतु जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया)

सांय 2:00 – 5:15 — —

13 फरवरी 2027 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — गणित

सांय 2:00 – 5:15 — —

15 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — संस्कृत

सांय 2:00 – 5:15 — —

16 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

सांय 2:00 – 5:15 — —

17 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — विज्ञान

सांय 2:00 – 5:15 — संगीत वादन

18 फरवरी 2027 (गुरुवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कंप्यूटर

सांय 2:00 – 5:15 — सिलाई

19 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — वाणिज्य

सांय 2:00 – 5:15 — —

20 फरवरी 2027 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — उर्दू

सांय 2:00 – 5:15 — —

22 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — चित्रकला, रंजनकला

सांय 2:00 – 5:15 — —

23 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — संगीत गायन

सांय 2:00 – 5:15 — पाली, अरबी, फारसी

24 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि

सांय 2:00 – 5:15 — —

यूपी बोर्ड डेटशीट 2027 डाउनलोड पीडीएफ लिंक ( UP Board Datesheet 2027 Download pdf Link )

https://upmsp.edu.in/Downloads/TimeTable_2027_Vigyapti.pdf

यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट 2027 (UPMSP UP Board 12th Date Sheet 2027 )

05 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — —

सांय 2:00 – 5:15 — हिंदी, सामान्य हिंदी

08 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — व्यावसायिक शिक्षा विषय (प्रथम प्रश्नपत्र - काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, ऑटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवाय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लैक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबल डाइंग, धातु शिल्प, कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थ केयर)

सांय 2:00 – 5:15 — अंग्रेज़ी

09 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि शस्य विज्ञान (प्रथम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1 / षष्ठम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2)

सांय 2:00 – 5:15 — नागरिक शास्त्र

10 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — व्यावसायिक शिक्षा विषय (द्वितीय प्रश्नपत्र)

सांय 2:00 – 5:15 — इतिहास

12 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — व्यावसायिक शिक्षा विषय (तृतीय प्रश्नपत्र)

सांय 2:00 – 5:15 — जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी 2027 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र (सप्तम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2)

सांय 2:00 – 5:15 — अर्थशास्त्र

15 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

सांय 2:00 – 5:15 — रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र

16 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान (अष्टम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2)

सांय 2:00 – 5:15 — भूगोल

17 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — व्यावसायिक शिक्षा विषय (चतुर्थ प्रश्नपत्र)

सांय 2:00 – 5:15 — भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी 2027 (गुरुवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि अभियंत्रण (चतुर्थ प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2)

सांय 2:00 – 5:15 — चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

19 फरवरी 2027 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — व्यावसायिक शिक्षा विषय (पंचम प्रश्नपत्र)

सांय 2:00 – 5:15 — मानव विज्ञान

20 फरवरी 2027 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

सांय 2:00 – 5:15 — मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

22 फरवरी 2027 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग), कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी (पंचम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान (दशम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2)

सांय 2:00 – 5:15 — व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग), गृह विज्ञान

23 फरवरी 2027 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग), एनसीसी

सांय 2:00 – 5:15 — पाली, अरबी, फारसी

24 फरवरी 2027 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कंप्यूटर

सांय 2:00 – 5:15 — संस्कृत

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट 2027, पूरा टाइम टेबल