UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पिछले साल के पैटर्न को देखें, तो एग्जाम होने के 10 दिन बाद रिजल्ट जारी हो गया था। इस बार अभी तक 15 दिन से अधिक बीत चुके हैं, मगर रिजल्ट नहीं घोषित हुआ है ऐसे में उम्मीद है कि नतीजों की घोषणा कभी भी हो सकती है।

up board compartment result 2026 class 10 12 result check here direct link
कब जारी होगा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

अगर आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र हैं और आपने बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा दी है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह रिजल्ट अगस्त के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

कब हुआ था कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट का एग्जाम

बता दें कि यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें, तो एग्जाम होने के 10 दिन बाद रिजल्ट जारी हो गया था। इस बार अभी तक 17 दिन से अधिक बीत चुके हैं ऐसे में उम्मीद है कि नतीजों की घोषणा कभी भी हो सकती है। इन परीक्षाओं के जरिए उन छात्रों को एक और मौका दिया गया, जो मेंन बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाए थे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपनी रोल नंबर सहित जरूरी जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे।

UP Board कंपार्टमेंट Result 2026: ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले UP Board की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए UP Board Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. कक्षा 10वीं के छात्र “ हाई स्कूल कंपार्टमेंट एंड इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

4. वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को “इंटरमीडिएट पार्टमेंट एंड इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026” लिंक का चयन करना होगा।

5. अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसमें रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी डिटेल शामिल हो सकती हैं।

6. सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद ‘ व्यू रिजल्ट’ पर क्लिक करें।

7. इसके बाद आपका UP Board सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

8.रिजल्ट में अपने विषयवार संशोधित अंक (Subject-wise Marks) और पास/फेल स्टेटस को ध्यान से चेक करें।

9. भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें। चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बता दें कि इस एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। छात्रों के लिए संशोधित मार्कशीट आपके स्कूल में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट की तारीख और लिंक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए छात्रों को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक