UP Board 12th Exam : राहत, यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी के पेपर में मिली गड़बड़ी पर मिलेंगे अंक, विशेषज्ञ होंगे डिबार
यूपी बोर्ड 12वीं साहित्यिक हिंदी के पेपर में गड़बड़ी सामने आई थी। इस मामले में पेपर बनाने वाले विशेषज्ञों को डिबार करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही संबंधित परीक्षार्थियों को आनुपातिक अंक दिए जाने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के पहले दिन बुधवार को इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसमें निर्धारित खंडकाव्य से प्रश्न न पूछकर दूसरे खंडकाव्य से पूछे गए थे। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने इस गड़बड़ी को 19 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इस मामले में पेपर बनाने वाले विशेषज्ञों को डिबार करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही संबंधित परीक्षार्थियों को आनुपातिक अंक दिए जाने की बात कही है।
बता दें कि इंटरमीडिएट में अलग-अलग जिलों के विद्यार्थियों के लिए छह खंडकाव्य निर्धारित हैं। कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, फैजाबाद, एटा और ललितपुर के विद्यार्थी मुक्ति यज्ञ खंडकाव्य का अध्ययन करते हैं। बुधवार को हुई परीक्षा में जौनपुर समेत अन्य जिलों में वितरित (301बीडी) संकेतांक वाले प्रश्न पत्र में मुक्ति यज्ञ नामक खंडकाव्य से प्रश्न नहीं आने से विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा। बताया गया कि इस संकेतांक के प्रश्न संख्या में रश्मिरथी, श्रवण कुमार, सत्य की जीत, आलोकवृत्त और त्यागपथी खंडकाव्य से सवाल पूछे गए थे जो कि दूसरे जिलों के लिए निर्धारित हैं। इस गड़बड़ी को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ’निर्धारित खंडकाव्य से प्रश्न नहीं आने पर परेशान रहे छात्र’ शीर्षक से बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिपोर्ट तलब की।
दूसरे दिन 27 हजार ने छोड़ी परीक्षा, नकलची भी पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। कुल 27,052 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। अब तक बोर्ड की ओर से छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट में काष्ठ, ग्रंथ, सिलाई एवं व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। इन विषयों के लिए 96,296 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4766 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल की सिलाई एवं इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 3,92,274 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 22,286 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। छात्रों के अनुसार, कंप्यूटर विषय के प्रश्नपत्र में सी प्रोग्रामिंग और प्वाइंटर से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें उलझा दिया। पिछले कई वर्षों से सी भाषा से संबंधित सैद्धांतिक प्रश्न तो पूछे जाते रहे हैं, लेकिन इस बार प्रोग्रामिंग कोड लिखने और प्वाइंटर आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों को असमंजस में डाल दिया।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


