Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 12th Admit Card 2026: UPMSP UP Board Class 12 Roll Number released
UP Board 12th Admit Card : यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का रोल नंबर जारी

UP Board 12th Admit Card : यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का रोल नंबर जारी

संक्षेप:

24 जनवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा से पहले हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 कुल 52,30,297 परीक्षार्थियों के रोल नंबर स्कूलों के पोर्टल पर शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।

Jan 17, 2026 03:06 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

24 जनवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा से पहले हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 कुल 52,30,297 परीक्षार्थियों के रोल नंबर स्कूलों के पोर्टल पर शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए वेबसाइट भी खोल दी गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्य आंतरिक मूल्यांकन में मिले प्राप्तांक रोल नंबर के अनुसार अपलोड करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाईस्कूल में सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के 30 अंक के साथ खेल एवं नैतिक शिक्षा का ग्रेड अपलोड करना है। जबकि इंटर में शारीरिक शिक्षा एवं खेल का 50 अंक लिखित एवं 50 अंक प्रायोगिक परीक्षा का अपलोड करना है। इस बीच बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने 30 जनवरी तक प्रवेश पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नए सत्र से कक्षा 9 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य

यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 और कक्षा 11 में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने की महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में आईटी एंड आईटीईएस , इलेक्ट्रॉनिक्स, एपेरल एवं ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों के व्यावसायिक कोर्स का अनुमोदित पाठ्यक्रम विषय समितियों ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को सौंप दिया।

विषय-विशेषज्ञों ने अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह एवं स्कंद शुक्ल के निर्देशन एवं उप-सचिव डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी के संयोजन में कई चरणों में बैठकें कर इन सभी ट्रेड के तहत जॉब रोल आधारित पाठ्यक्रम विकसित किया है। विशेषज्ञ समिति ने अनुमोदित पाठ्यक्रम में वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं, उद्योग जगत की अपेक्षाओं को केंद्र में रखते हुए रोजगारोन्मुखी विषय-वस्तु को सम्मिलित किया है। पाठ्यक्रमों को तैयार करने में पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल के सहयोग के साथ ही विषय विशेषज्ञ संजीव आर्य, वीरेंद्र नाथ शुक्ला, डॉ. अदिति गोस्वामी, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. अविनाश पांडेय ने योगदान दिया है।राजस्थान चतुर्थ श्रेणी नाम वाइज परिणाम भी जारी कर कर दिया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।