Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th 12th Time Table 2026 changed check UPMSP up board new exam dates date sheet datesheet pdf
UP Board 10th 12th Time Table New : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल बदला, देखें नई डेटशीट, 2 बड़े बदलाव

UP Board 10th 12th Time Table New : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल बदला, देखें नई डेटशीट, 2 बड़े बदलाव

संक्षेप: UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट में बदलाव हुए हैं। अब 10वीं और 12वीं की हिंदी परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में थीं। 12वीं के संस्कृत के पेपर की डेट भी बदली गई है।

Wed, 12 Nov 2025 01:22 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट में बदलाव किया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं हिंदी और 12वीं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं अब अलग-अलग होंगी। बोर्ड ने पांच नवंबर को जारी समय सारिणी ( UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2026 ) में परीक्षा के पहले दिन 18 फरवरी 2026 को सुबह की पाली में 10वीं (हाईस्कूल) हिंदी और 12वीं (इंटरमीडिएट) सामान्य हिंदी की परीक्षा एक साथ कराने का निर्णय लिया था। अनिवार्य विषय की इन दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या 43 लाख से अधिक होने से होने वाली व्यावहारिक परेशानी पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने लगातार खबर प्रकाशित कर बोर्ड के अफसरों का ध्यान दिलाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आखिरकार बोर्ड को एक साथ एक ही पाली में परीक्षा कराने के अपने निर्णय को वापस लेना पड़ा। यह पहला मौका है जब यूपी बोर्ड को विषय आवंटन की वजह से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। मंगलवार देर रात यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से बोर्ड परीक्षा की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई। सचिव के अनुसार वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रकाशित किए गए परीक्षा कार्यक्रम को सम्यक विचारोपरान्त संशोधित किया गया है। अब हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएंगी। पहले 18 फरवरी को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सामान्य हिंदी जबकि शाम की पाली में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी और इंटर हिंदी (साहित्यिक) की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था।

12वीं संस्कृत के पेपर की डेट भी बदली

इसके साथ ही बोर्ड ने एक और संशोधन किया है, जिसके तहत अब इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च 2026 को द्वितीय पाली में होगी। बोर्ड ने 20 फरवरी को सुबह की पाली में इंटर संस्कृत और शाम की पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। जिसे लेकर भी दोनों विषय लेने वाले छात्र परेशान थे। बोर्ड के इस निर्णय से हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी राहत मिली है क्योंकि इस निर्णय से उन्हें परीक्षा कराने में असुविधा का सामना करना पड़ता।

यूपी बोर्ड 10वीं की नई डेटशीट (New UP Board 10th Datesheet 2026)

बुधवार – 18 फरवरी 2026

प्रातः 8:30 – 11:45 — हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी

सांय 2:00 – 5:15 —

19 फरवरी 2026 (गुरुवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कंप्यूटर

सांय 2:00 – 5:15 — सिलाई

20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — सामाजिक विज्ञान

सांय 2:00 – 5:15 — —

21 फरवरी 2026 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 —

गृह-विज्ञान (बालिकाओं हेतु)

गृह-विज्ञान (छात्र/वे छात्राएं जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया)

सांय 2:00 – 5:15 —

23 फरवरी 2026 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — अंग्रेज़ी

सांय 2:00 – 5:15 — इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग

24 फरवरी 2026 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — एनसीसी

सांय 2:00 – 5:15 — मानव विज्ञान

25 फरवरी 2026 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — विज्ञान

सांय 2:00 – 5:15 —

26 फरवरी 2026 (गुरुवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

सांय 2:00 – 5:15 —

27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 —

सांय 2:00 – 5:15 — गणित

28 फरवरी 2026 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — संस्कृत

सांय 2:00 – 5:15 — संगीत वादन

7 मार्च 2026 (शनिवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — वाणिज्य

सांय 2:00 – 5:15 —

9 मार्च 2026 (सोमवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — उर्दू

10 मार्च 2026 (मंगलवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — चित्रकला, रंजनकला

11 मार्च 2026 (बुधवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — संगीत गायन

सांय 2:00 – 5:15 — पाली, अरबी, फारसी

12 मार्च 2026 (गुरुवार)

प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि

सांय 2:00 – 5:15 —

यूपी बोर्ड 12वीं की नई डेटशीट (New UPMSP UP Board 12th Date Sheet 2026 )

बुधवार 18 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे -----

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- हिंदी सामान्य, हिन्दी

बृहस्पतिवार 19 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे तक

काष्ठ शिल्य, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग,

आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा ध्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० /आईटी० ई०एस०, हेल्थ केयरस्वास्थ्य देखमाल) प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक - नागरिक शास्त्र

शुक्रवार 20 फरवरी 2026 ई0

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे-

कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)- प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी -)षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- अंग्रेजी

शनिवार 21 फरवरी 2025

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, वीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्रापट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखमाल) द्वितीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक - इतिहास

सोमवार - 23 फरवरी 2026-

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं

सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं भेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी०/ आई०टी० ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - तृतीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- जीव विज्ञान गणित

मंगलवार 24 फरवरी 2026-

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- अर्थशास्त्र

बुधवार 25 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- अर्थशास्त्र

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

बृहस्पतिवार 28 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये),कृषि जन्तु विज्ञान अष्ठम् प्रश्न पत्र कृषि भाग-2 के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- भूगोल

शुक्रवार 27 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे तक- फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं

सज्जा, पुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल, डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कृत्रिम अंग एवं अवयय तकनीक, इम्प्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलीह), धातु शिल्प (मेटल क्रापट)- (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव,

खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० /आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) चतुर्थप्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

28 फरवरी 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

शनिवार - 07 मार्च 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल

लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण (हिन्दी), आशुलिपि एवं टंकण (अंग्रेजी), विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, इम्ब्राइडरी, हैण्डब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट) (अलौह), धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट)- (नक्काशी), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० / आई०टी०ई०एस०, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) पंचम् प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- मानवविज्ञान

सोमवार 09 मार्च 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया,कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

मंगलवार 10 मार्च 2026

प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- सामान्य आधारिक विषय -व्यावसायिक वर्ग के लिये कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये)

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग के लिये गृहविज्ञान

बुधवार 11 मार्च 2026

8-30 बजे से 11-45 बजे तक- लेखाशास्त्र वाणिज्य वर्ग के लिये एन०सी०सी०

सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- पालि, अरबी, फारसी

12 मार्च 2026 -

8-30 बजे से 11-45 बजे तक- कम्प्यूटर

2 बजे से 5-15 बजे तक- संस्कृत

52 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं पंजीकृत

इस वर्ष कुल 52,30,297 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27,50,945 (बालक 14,38,682 व बालिका 13,12,263) तथा इंटर में 24,79,352 विद्यार्थी (बालक 13,03,012 और बालिका 11,76,340) शामिल हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समय से तैयारी पूर्ण करने तथा प्रैक्टिकल्स के आयोजन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।