UP Board 10th, 12th Result : आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर अपलोड करेंगे यूपी बोर्ड कॉपियो के अंक, रिजल्ट कब तक
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

18 मार्च से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 250 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन शुरू होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की गई है। सचिव भगवती सिंह ने पांचों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक और मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रक/प्रधानाचार्य को एवार्ड ब्लैंक के अनुसार प्राप्तांकों को बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
मूल्यांकन अवधि में पांचों जिलों के मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति की जाएगी। एवार्ड ब्लैंक के प्राप्तांकों को विशेष सावधानी पूर्वक शुद्ध रूप से ऑनलाइन अपलोड करने और उनके मिलान के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ आवश्यकतानुसार जानकार शिक्षक/सहायकों को नियुक्त किया जाएगा। प्राप्तांकों को वेबसाइट पर अपलोड करने में किसी प्रकार की त्रुटि की आशंका न हो, इसके लिए उपनियंत्रक/प्रधानाचार्य स्वयं की निगरानी में यह कार्य कराएंगे।
अंक अपलोड करने के बाद किसी प्रकार की त्रुटि पता चलने पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को तत्काल पत्र के माध्यम से सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्तांकों को ऑनलाइन अपलोड कराने के बाद ओएमआर एवार्ड ब्लैंक को सावधानी पूर्वक निर्धारित लिफाफे में सीलबंद किया जाएगा जिससे मुड़ने या फटने की आशंका न रहे। ओएमआर एवार्ड ब्लैंक/ सीसी-16 के सीलबंद लिफाफे पहले की तरह बोर्ड की ओर से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में प्राप्त कराई जाएगी।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम (UP Board Result 2026) घोषित करने की तैयारी है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा।
स्टेप वाइज मार्किंग होगी, स्टूडेंट्स को फायदा होगा, पास होने के ज्यादा चांस
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यह साफ किया है कि अगर कोई छात्र पूरा सवाल सही हल नहीं कर पाता, लेकिन उसकी शुरुआत सही करता है, तो उसे निश्चित रूप से अंक मिलेंगे। इसे ही स्टेप-मार्किंग कहा जाता है। छात्र जितने ज्यादा स्टेप्स लिखेंगे, उन्हें उतने ही ज्यादा अंक मिलेंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पुराने तरीके को अब बंद कर दिया गया है।
सीबीएसई में भी गणित और विज्ञान विषयों में स्टेप मार्किंग लागू है। यदि छात्र ने सवाल हल करने की सही विधि अपनाई है लेकिन अंतिम उत्तर पूरी तरह सही नहीं है, तो भी परीक्षक सही स्टेप्स के लिए अंक देंगे। ऐसा ही नियम यूपी बोर्ड में अब लागू कर दिया गया है।
सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी विषय में होगी स्पेलिंग की जांच
यूपी बोर्ड ने हाल ही में कॉपी जांच वाले परीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन की हिदायत भी दी है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंदी-अंग्रेजी या अन्य भाषा विषयों में ही भाषाई अशुद्धता और मात्राओं की जांच की जाएं, अन्य में नहीं। गणित और विज्ञान में स्टेप पर नंबर दिए जाएं। परीक्षार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन हो। परीक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया है।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


