UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? upmsp.edu.in से मिलेगी मार्कशीट
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अब किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है और अब अंतिम परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, यूपी बोर्ड 15 से 25 अप्रैल 2026 के बीच नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
कॉपियों की जांच पूरी: 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और तेज रखा। प्रदेश भर के 250 से अधिक केंद्रों पर लगभग 1.5 लाख शिक्षकों ने दिन-रात काम करके कॉपियों की जांच की। 10वीं और 12वीं मिलाकर करीब 52 लाख से अधिक रजिस्टर्ड छात्र परीक्षा में शामिल हए । 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कॉपियों की जांच का मुख्य कार्य संपन्न हुआ।अब छात्रों के अंकों को वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि रिजल्ट के दिन सर्वर पर कोई तकनीकी दिक्कत न आए।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (आसान स्टेप्स)
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार '10th Result' या '12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड दर्ज करें।
'सबमिट' बटन दबाते ही आपका परिणाम सामने होगा।
आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे 'कंपार्टमेंट परीक्षा' के जरिए अपना साल बचाने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
सावधान: साइबर ठगों से रहें सतर्क
रिजल्ट की आहट के बीच यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि कुछ शरारती तत्व या साइबर ठग फोन कॉल करके नंबर बढ़ाने या फेल छात्र को पास कराने का झांसा दे सकते हैं। छात्र ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही सच मानें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


