UP Board 10th 12th Result : 18 मार्च से चेक होंगी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, upmsp.edu.in पर आएगा रिजल्ट

Mar 06, 2026 12:37 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रस्तावित है। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की डेढ़ करोड़ से अधिक, इंटर के विद्यार्थियों की लगभग 1.17 करोड़ कॉपियां जांची जानी है।

UP Board 10th 12th Result : 18 मार्च से चेक होंगी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, upmsp.edu.in पर आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में 249 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल लगभग 50 लाख छात्र-छात्राओं की पौने तीन करोड़ कॉपियां जांची जाएंगी। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की डेढ़ करोड़ से अधिक, इंटर के विद्यार्थियों की लगभग 1.17 करोड़ कॉपियां जांची जानी है। इसके लिए लगभग 1.40 लाख परीक्षकों की तैनाती भी की जा रही है।

मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे और बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षकों को मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से चल रही है और 12 मार्च को समाप्त होगी। हाईस्कूल में 27,61,696 इंटर में 25,76,082 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पहली बार इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 25,76,082 छात्र-छात्राओं को पहली बार इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड ने इसी साल से इंटर के पांच विषयों में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस पर औपचारिक सहमति भी मिल चुकी है और अप्रैल अंत में परिणाम घोषित होने के बाद इसके आवेदन लिए जाएंगे। यह व्यवस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में पहले से लागू है। इन दोनों बोर्ड के परीक्षार्थी दो-दो विषयों में इंप्रूवमेंट दे सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि तबीयत खराब होने, पारिवारिक-सामाजिक या अन्य कारणों से परीक्षार्थी किसी विषय में पास तो हो जाते हैं लेकिन उसे बहुत कम नंबर मिलते हैं। इसका असर उसकी आगे की पढ़ाई और कॅरियर पर भी पड़ता है। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे परीक्षार्थी होते हैं जो अंकसुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा देना चाहते हैं लेकिन यूपी बोर्ड में ऐसी व्यवस्था ही नहीं थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की ओर से इस साल इंटर के परीक्षार्थियों के लिए भी इंप्रूवमेंट की व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है। सचिव भगवती सिंह का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने पर इंटर में इंप्रूवमेंट की व्यवस्था लागू की जाएगी। यूपी बोर्ड ने 2020 से इंटर में कम्पार्टमेंट की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत इंटर का कोई छात्र यदि एक विषय में फेल है तो कम्पार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकता है। उससे पहले एक विषय में फेल इंटर के परीक्षार्थियों को दोबारा से सभी पांच विषयों की परीक्षा देनी होती थी। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की सुविधा पहले से लागू है।

कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड रिजल्ट

पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। अगर पिछले साल की यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।