UP Board 10th 12th Result 2026 : कहीं लटक न जाए यूपी बोर्ड के 9 लाख बच्चों का रिजल्ट, 25 मार्च तक की मोहलत

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

लगभग 6294 स्कूलों द्वारा अभी तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) दोनों के करीब साढ़े 9 लाख विद्यार्थियों के अंक नहीं भेजे गए हैं।

UP Board 10th 12th Result 2026 : कहीं लटक न जाए यूपी बोर्ड के 9 लाख बच्चों का रिजल्ट, 25 मार्च तक की मोहलत

UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश के कुल 6294 माध्यमिक विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 653739 और इंटर के 302468 कुल 9,56,207 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

प्रयागराज के 260 स्कूलों ने हाईस्कूल के 15223 और इंटर के 12237 परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके बाद वेबसाइट पर प्राप्तांक अपलोड नहीं हो पाएंगे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अप्रैल माह अंत में घोषित हो सकता है। प्रदेशभर के 250 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। बोर्ड ने कॉपी जांचने के लिए 1,53,530 लाख शिक्षकों की ड़्यूटी लगाई है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए 4300 अंकेक्षक, 8550 उप प्रधान परीक्षक और 83,800 परीक्षक कुल 96,650 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। जबकि इंटर में 2590 अंकेक्षक, 5300 उप प्रधान परीक्षक और 48990 परीक्षक कुल 56,880 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

रिजल्ट अच्छा आने के आसार

इस बार स्टेप वाइज मार्किंग की वजह से रिजल्ट अच्छा आने के चांस हैं। ये सिस्टम कई स्टूडेंट्स को फेल होने से बचाएगा।

स्टेप वाइज मार्किंग होगी, स्टूडेंट्स को फायदा होगा, पास होने के ज्यादा चांस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यह साफ किया है कि अगर कोई छात्र पूरा सवाल सही हल नहीं कर पाता, लेकिन उसकी शुरुआत सही करता है, तो उसे निश्चित रूप से अंक मिलेंगे। इसे ही स्टेप-मार्किंग कहा जाता है। छात्र जितने ज्यादा स्टेप्स लिखेंगे, उन्हें उतने ही ज्यादा अंक मिलेंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पुराने तरीके को अब बंद कर दिया गया है।

सीबीएसई में भी गणित और विज्ञान विषयों में स्टेप मार्किंग लागू है। यदि छात्र ने सवाल हल करने की सही विधि अपनाई है लेकिन अंतिम उत्तर पूरी तरह सही नहीं है, तो भी परीक्षक सही स्टेप्स के लिए अंक देंगे। ऐसा ही नियम यूपी बोर्ड में अब लागू कर दिया गया है।

सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी विषय में होगी स्पेलिंग की जांच

यूपी बोर्ड ने हाल ही में कॉपी जांच वाले परीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन की हिदायत भी दी है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंदी-अंग्रेजी या अन्य भाषा विषयों में ही भाषाई अशुद्धता और मात्राओं की जांच की जाएं, अन्य में नहीं। गणित और विज्ञान में स्टेप पर नंबर दिए जाएं। परीक्षार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन हो। परीक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।