UP BEd Topper :'यकीन नहीं हो रहा', कौन हैं यूपी बीएड एंट्रेंस टॉपर वंदना सिंह, कितनी की है पढ़ाई
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने 359.32 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की, जबकि अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी दूसरे स्थान पर रहे। वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और परिवार के सहयोग को दिया।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें अलीगढ़ की वंदना सिंह को प्रदेश में प्रथम रैंक और अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी को दूसरा स्थान मिला है। दोनों ही अभ्यर्थियों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए परिवार को श्रेय दिया है। प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली वंदना सिंह एटा चुंगी प्रद्युम्न विहार अलीगढ़ निवासी है। उन्होंने बीएससी और एमएससी वनस्पति विज्ञान से करने बाद बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा परिणाम में उन्होंने 359.32 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने जूम पर सभी टॉपर से बात की लेकिन नेटवर्क की समस्या होने के कारण वह इस कॉन्फ्रेंस में जुड़ नहीं सकी। वंदना ने बताया कि उन्होंने सफलता सेल्फ स्टडी से हासिल की है। बीएड कर वह शिक्षक बनना चाहती है। विज्ञान विषय होने की वजह से बताती हैं कि वह बच्चों को विज्ञान की शिक्षा देंगी। उनके पिता भीके सिंह लेखपाल से सेवानिवृत हैं। मां केला देवी गृहणी हैं।
सेकेंड टॉपर नितिन पचौरी का बड़ा संकल्प
बीएड मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले नितिन पचौरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 10 वर्षों से वह शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। बताते हैं कि इंजीनियर के रूप में सेवा दिया तो सिर्फ पैसे ही कमा पाउंगा। अगर शिक्षक बना तो सैकड़ों-डॉक्टर इंजीनियर बनाने का मौका मिलेगा। उनका लक्ष्य स्कूल में ही ऐसी शिक्षा देने का है, जिससे बच्चों की कोचिंग से निर्भरता खत्म हो जाए। दूसरा रैंक हासिल करने वाले नितिन ने एएमयू से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग किया है। उसके बाद उन्होंने नौकरी भी की। नौकरी से मन भरा तो एक शिक्षक के रूप में कोचिंग सेंटर ज्वॉइन कर लिया। अलग-अलग संस्थानों में 10 वर्ष तक सेवा देने के बाद उन्हें बीएड की आवश्यकता पड़ी। जिसके बाद उन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा में परिणाम में 352.66 अंक हासिल हुए है।
नितिन का सपना सिर्फ बच्चों को अच्छे नंबर दिलाना नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को इतना बेहतर बनाना है कि हमारे छात्र आगे चलकर डिफेंस, मेडिकल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में अपनी खुद की तकनीक विकसित कर सकें। साथ ही वे चाहते हैं कि बच्चे भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता को भी समझें और एक अच्छे इंसान बनें। इतना नहीं उच्च शिक्षा मंत्री कॉन्फ्रेंस में उनके विचारों से बेहद प्रभावित भी हुए है। उन्हें लखनऊ आने का निमंत्रण भी दिया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


