UP BEd 2026: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद आगे क्या, कैसे मिलेगा दाखिला? काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP BEd Counselling 2026: यूपी बीएड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग के जरिए 2.40 लाख सीटों पर एडमिशन शुरू होगा। छात्र अपनी स्टेट रैंक देखने के साथ ही काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से तैयार कर लें। 

UP BEd 2026: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद आगे क्या, कैसे मिलेगा दाखिला? काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

UP Bed Admission 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE 2026) का परिणाम घोषित होने के बाद अब राज्य भर के लाखों अभ्यर्थियों के मन में एक ही सवाल है कि रिजल्ट के बाद आगे क्या? और मनपसंद कॉलेज में दाखिला कैसे मिलेगा? आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करने जा रहा है। इस साल प्रदेश के करीब 2,300 बीएड कॉलेजों की कुल 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर छात्रों को रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

स्कोरकार्ड की डिटेल्स और स्टेट रैंक की भूमिका

बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में आपके प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट लिस्ट और रैंक जारी की गई है। जब आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 और पेपर 2 में सही व गलत उत्तरों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स दी गई होंगी। इसके साथ ही स्कोरकार्ड पर लिखा होगा कि आप आगे होने वाले काउंसलिंग राउंड में शामिल होने के लिए योग्य हैं या नहीं। सफल उम्मीदवारों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा।

काउंसलिंग के लिए अभी से तैयार कर लें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग का चरण सबसे महत्वपूर्ण होता है। सीटों के आवंटन के समय डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स को अभी से एक फाइल में तैयार करके रख लें:

पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड

हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री या मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षण का लाभ ले रहे हैं और यह लागू होता है)

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026

परीक्षा के बाद जारी हुआ यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड 2026

बीएड करने में कितना आता है कुल खर्चा?

छात्रों और अभिभावकों के लिए फीस की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स की फीस अलग-अलग कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार तय होती है। अगर हम राज्य की मुख्य यूनिवर्सिटी जैसे लखनऊ यूनिवर्सिटी या बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की बात करें, तो यहां से 2 साल का बीएड कोर्स करने का पूरा अनुमानित खर्चा 80,000 रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक आता है।

यदि आपका एडमिशन सीधे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) कैंपस या उसके संबद्ध कॉलेजों में होता है, तो 2 साल की बीएड की पढ़ाई में लगभग 85,000 से 90,000 रुपये तक का कुल खर्च बैठता है। छात्र काउंसलिंग की तारीखों के अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।