UP BEd JEE Result OUT, Direct Link : यूपी बीएड रिजल्ट जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह ने किया टॉप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बीएड एंट्रेंस में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने 400 अंकों में से 359.32 अंक पाकर टॉप किया। दूसरे नंबर पर अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी रहे।

UP BEd JEE Result OUT, Direct Link : यूपी बीएड रिजल्ट जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह ने किया टॉप

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बीएड एंट्रेंस में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने 400 अंकों में से 359.32 अंक पाकर टॉप किया। दूसरे नंबर पर अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी रहे। दूसरे नंबर पर अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी, तीसरे नंबर पर जौनपुर की मिश्रा ख़ुशी अजय, चौथे नंबर पर वाराणसी की प्रिया पटेल और यहीं की प्रगति तिवारी ने पांचवा स्थान हासिल किया है। bujhansi.co.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

इस परीक्षा मे कुल 4,00,107 अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गयी। जिसमें पुरूष 1,53,612 एवं महिला अभ्यर्थी 2,46,494 तथा 01 ट्रांसजेन्डर है। कला वर्ग के 2,48,452 विज्ञान वर्ग के 1,28,018 वाणिज्य वर्ग के 20,514 एवं कृषि वर्ग के 3771 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। जिनमे अनारक्षित वर्ग के 2,09,083 पिछड़ा वर्ग के 1,23,707 अनुसूचित जाति के 66,133 एवं अनुसूचित जनजाति के 1,184 अभ्यर्थी हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परिणाम के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। इस एंट्रेंस से यूपी के राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, एडेड एवं निजी कॉलेजों में सत्र 2026-28 में प्रवेश मिलेगा। राज्य के करीब 2300 बीएड कॉलेजों की कुल 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।

Direct Link

4 लाख से ज्यादा को था इंतजार

इस बार 4,44,958 ने अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 31 मई को प्रदेश के 1,011 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 4,00,505 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परिणाम में किसी भी तरह की गलती नहीं रहे, इसके लिए ओएमआर सीट की कई चक्र में रैंडम जांच की गई।

रैंक और स्कोर कार्ड

यूपी बीएड एंट्रेस में प्रदर्शन के आधार पर परीक्षार्थियों की रैंक जारी की गई है। अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी। साथ ही यह भी बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

स्कोरकार्ड में यह बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।