UP BEd JEE 2026: यूपी बीएड के लिए आज से करें आवेदन, आवेदन फीस हुई महंगी, 2.40 लाख से ज्यादा सीटें
UP BEd JEE 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 10 फरवरी से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन www.bujhansi.ac.in पर 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच लिए जाएंगे।

UP BEd JEE 2026: उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 10 फरवरी से शुरू होंगे। इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ही बीएड प्रवेश परीक्षा कराएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय व उनसे संबद्ध व घटक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड कोर्स में दाखिले के लिए राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन www.bujhansi.ac.in पर 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच लिए जाएंगे। यूपी बीएड एंट्रेंस के जरिए राज्य के करीब 2300 बीएड कॉलेजों की कुल 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।
आवेदन की फीस हुई महंगी
बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना अब महंगा पड़ेगा। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन शुल्क में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य, ओबीसी व यूपी के बाहर के समस्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 1650 रुपये का आवेदन फॉर्म मिलेगा। वहीं एससी-एसटी को 850 रुपये का आवेदन फॉर्म मिलेगा। काउंसिलिंग की फीस भी 100 रुपये बढ़ाई गई है। लगातार चौथी बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आवेदन फॉर्म की कीमत बढ़ाए जाने का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया था, जिस पर मुहर लगा दी गई है। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये थी और अब इस वर्ष यह 850 रुपये लिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र 2026-28 में बीएड के दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश की जिम्मेदारी फिर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी है। बीते वर्ष बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 3.44 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश फॉर्म भरा था।
अहम तिथियां
यूपी बीएड ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026
प्रवेश परीक्षा 20-25 अप्रैल 2026
परिणाम की घोषणा 25-30 मई 2026
काउंसलिंग की शुरुआत और समापन 1-25 जून 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून 2026
शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 जुलाई 2026
आपको बता दें कि यूपी बीएड जेईई एक स्टेट लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। जिससे प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में एडमिशन होते हैं। यह प्रवेश परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस एग्जाम में जो यूनिवर्सिटी भाग लेती हैं, उनसे जुड़े कॉलेजों में इससे एडमिशन हो सकता है। यहां देखें कौन-कौन सी यूनविर्सिटी इस एग्जाम में शामिल थीं।
कैसे मिलेगा दाखिला
यूपी बीएड एंट्रेस में प्रदर्शन के आधार पर परीक्षार्थियों की रैंक जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी। साथ ही यह भी बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026: उत्तर प्रदेश यूपी बीएड फॉर्म कैसे भरें।
सबसे पहले बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bujhansi.ac.in पर जाएं
यहां होम पेज पर दिया गया रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
आवेदन फीस
जनरल कैटेगरी- 1650 रुपये
यूपी के एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार- 850 रुपये
अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवार- 1650 रुपये
एग्जाम पैटर्न
यूपी बीएड जेईई परीक्षा दो पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों को प्रत्येक पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
कहां कहां मिलेगा दाखिला
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रो
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी



