UP BED JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • UP BED JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका अभी भी है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप अभी फटाफट आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UP BED JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

UP BED JEE 2025, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका अभी भी है। 25 मार्च, 2025 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन करने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। यह समय-सीमा 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। बिना किसी लेट फीस के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब 30 अप्रैल तक आवेदन करने का समय है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप तुरंत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) की महत्वपूर्ण तारीखें-

नोटिफिकेशन तारीख- 6 फरवरी 2025

आवेदन शुरू होने की तिथि- 15 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस के)- 30 अप्रैल 2025

आवेदन की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ)- 1 मई से 5 मई 2025

करेक्शन विंडो- 6 मई से 9 मई 2025 तक

एडमिट कार्ड लाइव तिथि- 25 मई 2025

यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा तिथि- 1 जून 2025

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए UP BEd JEE 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. अब आपको यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

5. इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म फीस को जमा करना होगा।

7. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

8. इसके बाद अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

UP BEd JEE 2025 Apply Online Link

आवेदन फीस-

जनरल कैटेगरी- 1,400 रुपये, लेट फीस- 2,000 रुपये फीस

यूपी के एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार- 700 रुपये, लेट फीस 1,000 रुपये

अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवार- 1,400 रुपये, लेट फीस 2,000 रुपये

योग्यता -

  1. सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन।

2. एससी व एसटी - कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन।

3. बीई या बीई है तो गणित, साइंस कोर विषय के साथ कम से कम 55 फीसदी अंक।

4. स्नातक अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।